[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्स्ट टाइमर वोटर्स का साफा पहनाकर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फर्स्ट टाइमर वोटर्स का साफा पहनाकर किया स्वागत

फर्स्ट टाइमर वोटर्स का साफा पहनाकर किया स्वागत

झुंझुनूं : शहर के शहीद परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया पिंक बूथ मतदाताओं के लिए खास आकर्षण का केन्द्र रहा। पूर्ण रूप से महिला प्रबंधित इस बूथ को महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला के निर्देशन में तैयार करवाया गया था।

यहां पोलिंग एजेंट्स और मतदाताओं का ढोल बजाकर स्वागत किया। यहां वोट देने आई फर्स्ट टाइमर बालिका वोटर्स का मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें साफा पहनाया गया तथा उपहार भी दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई सहित अन्य अतिथियों द्वारा केक भी काटा गया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम मुरारी लाल शर्मा, आईसीडीएस उप निदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

बूथ पर आने वाले मतदाताओं को केक व लड्डू तथा उनके साथ आए छोटे बच्चों को चॉकलेट दी गई। यहां बनाए सेल्फी पॉइंट पर फर्स्ट टाइमर बालिका वोटर्स ने अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली। यहां पहली बार मतदान करने वाली 5 युवतियों ने पौधरोपण भी किया। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला ने बताया कि पिंक बूथ पर ब्रेस्ट फीडिंग रूम, प्रतीक्षालय भी बनाए गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77