[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद की जुबान फिसली, बोले- प्रधानमंत्री ने किए पेपर लीक:नुक्कड़ सभा नरेंद्र खीचड़ बोले- प्राइम मिनिस्टर और शिक्षा मंत्री मिले हुए हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

सांसद की जुबान फिसली, बोले- प्रधानमंत्री ने किए पेपर लीक:नुक्कड़ सभा नरेंद्र खीचड़ बोले- प्राइम मिनिस्टर और शिक्षा मंत्री मिले हुए हैं

सांसद की जुबान फिसली, बोले- प्रधानमंत्री ने किए पेपर लीक:नुक्कड़ सभा नरेंद्र खीचड़ बोले- प्राइम मिनिस्टर और शिक्षा मंत्री मिले हुए हैं

मंडावा : झुंझुनूं की मंडावा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड़ की नुक्कड़ सभा के दौरान जुबानी फिसल गई। सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें सांसद पेपर लीक प्रकरण में प्रधानमंत्री के मिले हुए होने की बात कह रहे हैं।

दरअसल मंडावा विधानसभा के बिसाऊ में मंगलवार शाम भाजपा की नुक्कड़ सभा थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी खीचड़ युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- ज्यादातर बच्चे ब्याज पर पैसे लेकर पढ़ते हैं, पेपर लीक से उनके घरों में क्या बीती है, कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं, 28 साल का अभ्यर्थी जिसके 5 साल चले गए, अब वह 33 साल का हो गया है।

इसके देखते हुए सब एकमत हो जाओ। निश्चित रूप से हमारा प्रदेश बदलेगा, नेतृत्व बदलेगा, हमारा विकास होगा। हम पांच साल वैसे ही पीछे चले गए हैं। मोदीजी ने कहा है जो भी पेपर लीक किया है और आउट किया है उन सबको पकड़ कर सजा देंगे। इसके पीछे किसका हाथ है यह सभी को पता है। इसमें प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री मिले हुए हैं। कहां पेपर लीक हुए, यह सब को पता है। उन्होंने इस मामले को दबाया है।

दरअसल भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र खीचड़ पेपर लीक को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की मिलीभगत के आरोप लगा रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के स्थान पर वे प्रधानमंत्री बोल गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62