[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर को शिमला गांव में चांदी का ताज पहना कर दिया समर्थन, शिमला गांव में मनीषा गुर्जर की आमसभा में उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर को शिमला गांव में चांदी का ताज पहना कर दिया समर्थन, शिमला गांव में मनीषा गुर्जर की आमसभा में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर को शिमला गांव में चांदी का ताज पहना कर दिया समर्थन, शिमला गांव में मनीषा गुर्जर की आमसभा में उमड़ा जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : खेतड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर कि आज क्षेत्र के ग्राम शिमला होली चौक में चुनावी सभा का आयोजन किया गया जिसमें मनीषा गुर्जर का अभिनंदन किया गया। समारोह की अध्यक्षता यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर करण सिंह यादव ने की इस अवसर पर ठाठ वाडी सरपंच डॉक्टर किशोरी लाल यादव दुधवा सरपंच मुंशी राम गौरिर सरपंच भागचंद मेहाडा सरपंच शिवताज़ सिंह यादव डाडा फतेहपुरा सरपंच ओम प्रकाश यादव ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश दाधीच, बुहाना पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव ,पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर ,यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी यादव खेतड़ी नगरपालिका चेयरमैन गीता सैनी चुनीलाल चनेजा धर्मवीर गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य निरंजन लाल चौधरी शिमला सरपंच रीना देवी पंचायत समिति सदस्य शिमला मीना देवी, उप सरपंच कृष्ण फौजी, पूर्व सरपंच शिवताज सिंह यादव सहित दर्जनों गांवों के सरपंच गण व पंचायत समिति सदस्य विशिष्ट अतिथि थे। सर्वप्रथम मनीषा गुर्जर का 51 किलो फूलों की माला से ग्राम की महिलाओं ने सम्मान किया उसके बाद में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भी 51 किलो की माला से मनीषा गुर्जर का सम्मान किया इसके बाद शिमला उप सरपंच कृष्ण फौजी व उसकी पत्नी ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया।

स्वागत भाषण युवा नेता राजेंद्र यादव ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर करण सिंह ने कहा की खेतड़ी में प्रथम बार किसी महिला को टिकट दीया गया है यह राजनीतिक परिवार से आती हैं पिछले 51 वर्षों से इनका परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है यह योग्य होन हार महिला है ,मैं आप सबसे अपील करता हूं कि आप आने वाली 25 तारीख को सभी उनके चुनाव चिन्ह हाथ के निशान पर बटन दबाकर मनीषा गुर्जर को विजई बनाएं तथा मनीषा गुर्जर विजई होगी तो ही राजस्थान में गहलोत की कांग्रेस सरकार बनेगी तथा शिमला में विकास कार्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शीशराम गुर्जर ने किया।

मनीषा गुर्जर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस को वोट दे ताकि मैं खेतड़ी में विकास की गंगा बहा सकु तथा खेतड़ी में डॉक्टर जितेंद्र सिंह के अधूरे कार्य जो रह गए हैं मैं उनको पूरा कर सकूं। तथा खेतड़ी में अमन चैन कायम कर सकूं इसके लिए मैं आप सभी से अपील करती हूं कि आने वाली 25 तारीख को आप 2 नम्बर पर कांग्रेस के हाथ के निशान पर अपना बटन दबाकर कांग्रेस को विजई बनाएं ताकि राजस्थान में सुशासन कायम रह सके तथा गरीब कर्मचारी वर्ग , बेसहारा लोगों को, महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके युवा भाइयों को रोजगार मिल सके इसके लिए आप सब कांग्रेस का साथ दें कांग्रेस का साथ ही क्षेत्र का विकास करवा सकता हैं,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं शिमला गांव को सबसे आगे रखूंगी आप सभी मेरा साथ दें व मेरा सहयोग करें ताकि मैं चुनाव में विजई हो सकूं ।

मनीषा गुर्जर ने कहा कि किसी भी पार्टी में तीन चीज देखी जाती हैं नीति नीयत और नेतृत्व कांग्रेस पार्टी इन तीनों में ही बेहतर है भाजपा ने कमर तोड़ महंगाई किसानों के खिलाफ तीन काले कानून नोटबंदी फौज की भर्ती खत्म कर अग्निवीर बनाना इसे हर कोई परेशान है कांग्रेस का अगर आप साथ दोगे तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा सुशासन पैदा होगा तथा गहलोत सरकार द्वारा दी गई समस्त गारंटीया पूरी होगी में इस अवसर पर आप सभी से अपील करती हूं कि आप आने वाले चुनाव में मेरे को भारी मतों से विजई बनाएं तथा खेतड़ी में कांग्रेस को पुनः जीता कर कब्जा कायम रखे। ताकि आने वाले समय में खेतड़ी का चहूमुखी विकास हो सके ।इसके लिए खेतड़ी की पूरी जनता मेरे साथ है।

मनीषा गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी में कांग्रेस पार्टी एक थी एक है व एक ही रहेगी। खेतड़ी में कांग्रेस पार्टी के मुखिया डॉक्टर जितेंद्र सिंह मेरे साथ हैं ।इसमें अब आप सबको संसय निकालकर एकजुट होकर मेरा साथ देना है तथा मेरे साथ कंधे से कंधा लगाकर गांव-गांव गली-गली में जाकर मेरे पक्ष में (कांग्रेस प्रत्याशी) के पक्ष में मतदान करवाना है। कार्यक्रम को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर मनीषा गुर्जर को लड्डूओ से तोला गया।

इस अवसर पर समाजसेवी धर्मपाल यादव, अशोक कुमार पंच, अशोक कुमार निर्माण, पूर्व डेलीगेट जय सिंह यादव, पूरणमल मास्टर जी, राजेंद्र यादव, जिलेसिह यादव, सूरज गौड, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, सतपाल यादव, पूर्व डेली गेट रामनिवास यादव, धर्मवीर पंच, विजय तोला, शीशराम निनानिया, सुदेश यादव, पूर्व उपसरपंच भोलाराम यादव, पूर्व उपसरपंच प्रभु दयाल यादव, बाबूलाल यादव वास, शीशराम यादव, सुधीर शर्मा, सुरेंद्र यादव नेताजी, राम सिंह यादव घोड़ा, विजय सिंह यादव, धर्मवीर पंच सहित हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष बच्चे व अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62