[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के लिए 26 व 27 नवंबर को होगी डोर स्टेप काउंसलिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के लिए 26 व 27 नवंबर को होगी डोर स्टेप काउंसलिंग

लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के लिए 26 व 27 नवंबर को होगी डोर स्टेप काउंसलिंग

झुंझुनूं : इस साल की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) सचिव दीक्षा सूद ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अग्रणी बैंक अधिकारियों व वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि अधिक से अधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारण के प्रयास किए जाएं ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

दीक्षा सूद ने बताया कि झुंझुनूं जिले के प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर 26 नवंबर को संबंधित पंचायत समिति के क्षेत्राधिकार में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में डोर स्टेप काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। साथ ही जिले के ऐसे पंचायत मुख्यालय जो तहसील या उपतहसील मुख्यालय भी हैं वहां पर भी 27 नवंबर को पंचायत मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित एवं उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रकरणों के निस्तारण के लिए डोर-स्टेप काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। अगर लोक अदालत में प्रकरण निस्तारित हो जाता है तो प्रकरण का अंतिम रूप से निस्तारण हो जाएगा तथा न्यायालय में जमा करवाई गई फीस भी वापिस मिलेगी। डालसा सचिव दीक्षा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वर्कशॉप सहित विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad