[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेंट की साइट से घर लौट रहे युवक का मर्डर:साथी के साथ शराब पीने के बाद होटल में खाया था खाना, सड़क किनारे मिला खेत में मिला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टेंट की साइट से घर लौट रहे युवक का मर्डर:साथी के साथ शराब पीने के बाद होटल में खाया था खाना, सड़क किनारे मिला खेत में मिला शव

टेंट की साइट से घर लौट रहे युवक का मर्डर:साथी के साथ शराब पीने के बाद होटल में खाया था खाना, सड़क किनारे मिला खेत में मिला शव

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में बुधवार सुबह 8 बजे टेंट का काम करने वाले युवक का सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग शव को मौके पर रखकर धरना पर बैठे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL औश्र डॉग स्क्वाइड टीम भी बुलाई गई है। पुलिस ने साथी को उसके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद समझाइश से मामला शांत हुआ। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।

सूचना के बाद मौके पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने शव को उठाने नहीं दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
सूचना के बाद मौके पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने शव को उठाने नहीं दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि राजेश सैनी (25) पुत्र गणपत राम सैनी का शव गुढा गौड़जी से चवरा रोड पर मोरिंडा के नजदीक सड़क किनारे खेत की तारबंदी के पास मिला है। जो ठीकरिया वाली ढाणी का रहने वाला था। वह पलंबर का काम करता था। अक्सर काम करने के लिए टेंट पर इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था।

चंवरा पैट्रोल पंप के नजदीक मुकेश सैनी के टेंट पर काम करने के लिए वह मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। दोपहर में उसने अपने साथी दूसरे मजदूर किशोरपुरा निवासी रामकरण गुर्जर पुत्र सुल्तान राम को भी मजदूरी करने के लिए साथ ले लिया।

दोनों ने दिनभर काम करके शाम करीब 6 बजे तक साइट तैयार कर दी। उसके बाद वे बांड्या नाला के नजदीक मेघवाल परिवार में टेंट लगाने के लिए चले गए। वहां रात 11 बजे तक काम करके दोनों ने टेंट लगा दिया। उसके बाद वे रात को टेंट मालिक मुकेश सैनी के कांटा पर चले गए। उसने दोनों को खाना खाकर सोने के लिए बोला, लेकिन वे नहीं रुके। दोनों वहां से घर जाने के लिए बोलकर चले गए।

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने एक जगह बैठकर एक साथ शराब पी थी। उसके बाद दोनों ने एक होटल पर खाना खाया था। रात करीब एक बजे तक दोनों साथ थे। उसके बाद सुबह मोरिंडा के नजदीक सड़क किनारे एक खेत में राजेश सैनी का शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।

ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
घटना को मर्डर बताते हुए ग्रामीणों ने दोपहर तक शव को नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पहले हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए व बाद में शव उठाने देंगे। पुलिस थाने में समझाने पर परिजन मान गए

दूसरा साथी को घायल हालत में हिरासत में लिया
टेंट पर काम करने वाला दूसरा मजदूर रामकरण गुर्जर अल सुबह घायल स्थिति में मौके से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों ने रामकरण की हालत देखकर उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह उनको कुछ नहीं बता सका। युवकों ने आग जलाकर घायल रामकरण को सर्दी से बचाने के लिए तपाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अपने घर गए इतनी देर में ही पुलिस रामकरण के घर पहुंच गई। पुलिस घायल रामकरण को लेकर उदयपुरवाटी सीएचसी पहुंची। यहां से मरहम पट्‌टी कराने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई व पूछताछ की, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बता सका। उसने पुलिस के सामने मृतक के साथ बैठकर शराब पीने व झगड़ा होने की बात बताई, लेकिन पूरा घटनाक्रम बताने की स्थिति में वह नहीं था।

पुलिस अधिकारियों की समझाइश के लिए परिजन बॉडी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए माने।
पुलिस अधिकारियों की समझाइश के लिए परिजन बॉडी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए माने।

परिजनों ने की एसपी से मुलाकात
मामले में मृतक राजेश सैनी व घायल रामकरण सैनी के परिजन बुधवार सुबह उदयपुरवाटी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने शिष्ट मंडल के साथ नीमकाथाना एसपी अनिल बेनीवाल से वार्ता की। एसपी बेनीवाल ने उनको समझाया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण निर्धारित होगा और उसी से अनुसंधान आगे बढ़ेगा। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए।

मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
पुलिस ने मृतक राजेश सैनी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया। उदयपुरवाटी सीएचसी पर तीन डॉक्टरों की टीम गठित की। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लगेगा।

खेत की तारबंदी के पास मिला शव

नीमकाथाना एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि टीमें लगी हुई है, मैंने भी मौका विजिट की है। रात को मृतक के साथ एक युवक और था जो सस्पेक्ट है, लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती है तब तक कुछ नहीं कह सकते हैं। दोनों ने साथ बैठकर ड्रिंक की है। सुबह किसी ने बताया, उसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शरीर पर ज्यादा चोट के निशान नहीं है। तारों के पास शव मिला है इसलिए खरोंच के निशान है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad