[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले- कन्हैया को मारने वाला भाजपा कार्यकर्ता था:गुजरात चुनाव में कहते थे मारवाड़ी की मत सुनो; अब गुजराती राजस्थान में घूम रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत बोले- कन्हैया को मारने वाला भाजपा कार्यकर्ता था:गुजरात चुनाव में कहते थे मारवाड़ी की मत सुनो; अब गुजराती राजस्थान में घूम रहा

‘मैं थांसू दूर नहीं…’ सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर लगाया षड्यंत्र करने का आरोप, बोले- मुझे अरेस्ट करना चाहते हैं

सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम से लेकर सब मंत्रियों और बड़े नेताओं ने राजस्थान पर धावा बोल दिया है। इस बार जनता समझ चुकी है। राजस्थान की जनता कर्नाटक की तरह ही बीजेपी को करारा जवाब देगी। राजस्थान में भड़काने वाली स्पीच हो रही है। जितने लोग आगे हैं, शाम तक एक ही भाषा बोल रहे हैं। कन्हैया को मारने वाला भाजपा कार्यकर्ता था।

उन्होंने कहा- राजस्थान में सरकार गिराने में फेल हो गए, उसका झटका इतना भारी है कि उसकी टीस बाहर आ रही है। इसलिए अब पांच-पांच मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने यहां धावा बोला हुआ है। बीजेपी वाले 25 नवंबर तक के मेहमान है।

सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को चार दिन पहले अरेस्ट करने की साजिश थी। महादेव ऐप के मामले में उसमें ये फेल हो गए। जब मैं 2017 में गुजरात का इंचार्ज था। मोदी अभिनेता हैं, गुजरात में कहा मारवाड़ी की बात मत मानो। राजस्थानी घूम रहा है, मैं कहां जाऊंगा। कहते हैं मैं ओबीसी का हूं, मुझे नीच कह दिया। किसी ने उन्हें नीच नहीं कहा। अब अगर मैं कहूं कि अब वो गुजराती आ रहा हैं, हम तो नहीं कह रहे कि गुजराती यहां आ रहा है। भाइयों और बहनों आप गुजराती की बात मानोगे तो मैं कहां जाऊंगा। मैं तो आपके पास ही आऊंगा। मैं थांसू दूर कोनी।

लाल डायरी कहां है, इस षड्यंत्र की जांच हो
गहलोत ने कहा- लाल डायरी का षड्यंत्र रचा गया। कहां है लाल डायरी? इस षड्यंत्र की जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ सीएम के खिलाफ किस तरह षड्यंत्र किया गया। उस ऐप मामले में बयान देने वाला अब बदल गया है।

मोदी भविष्यवक्ता हैं क्या? कह रहे हैं गहलोत चौथी बार सीएम नहीं बनेंगे। खुद पीएम फिर बनने की बात कर रहे हैं। चुनाव आयोग को दिखता नहीं कि क्या घोषणाएं हो रही हैं।

गहलोत बोले- अब ये गुर्जर समाज को भड़काने राजेश पायलट को ले आए
गहलोत बोले- अब ये स्वर्गीय राजेश पायलट को लेकर आ गए। कांग्रेस में अंदर क्या हुआ उस पर भी बयान दे रहे हैं। गुर्जर समाज को भड़काने के लिए राजेश पायलट को लेकर आ गए। बीजेपी राज में 72 गुर्जर फायरिंग में मारे गए थे, आरक्षण आंदोलन के दौरान। सोहेला में गोलीकांड में किसान मारे गए। मेरे राज में गुर्जरों पर गोली तो छोड़िए लाठीचार्ज तक नहीं होने दिया।

हमारे विधायक करप्ट होते तो सरकार बचाने 40 दिन होटलों में नहीं बैठते
गहलोत ने कहा- बीजेपी नेताओं के दिलों में आग लगी है, राजस्थान में सरकार नहीं गिरा पाए। ये चुनी हुई सरकारों को गिरा रहे हैं। राजस्थान में ये सरकार नहीं गिरा पाए, हमें हाईकमान का सहयोग मिला। विधायकों का सहयोग मिला। विधायकों के बारे में कह रहे हैं कि करप्ट हैं, हमारे विधायक करप्ट होते तो 40 दिन होटलों में नहीं बैठे रहते। पहली किश्त 10 करोड़ की मिल रही थी, वे चले जाते।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को चार दिन पहले अरेस्ट करने की साजिश थी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को चार दिन पहले अरेस्ट करने की साजिश थी महादेव ऐप के मामले में, उसमें ये फेल हो गए। षड्यंत्र करके प्रधानमंत्री के मुंह से महादेव ऐप और लाल डायरी बुलवाया गया। इसके लिए 7 दिन पहले प्लानिंग की गई। फिर विधानसभा में रखी गई। फिर सीकर में प्रधानमंत्री आएंगे और लाल डायरी बुलवाएंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप की घोटाले की प्लानिंग की गई। छत्तीसगढ़ में एक्सपोज हो गए और यहां एक्सपोज हो गए।

गहलोत ने कहा- मोदी अभिनेता हैं, गुजरात में कहा मारवाड़ी की बात मत सुनो।

गहलोत ने कहा— मोदी अभिनेता हैं। मैं जब गुजरात का प्रभारी था तो उन चुनावों में कहा कि राजस्थानी घूम रहा है, मैं कहां जाऊंगा। अब अगर मैं कहूं कि अब वो गुजराती आ रहा हैं, हम तो नहीं कह रहे कि भाइयों-बहनों, गुजराती आकर घूम रहा है। मैं थां सूं दूर नहीं, मैं कहां जाऊंगा?

मोदी भविष्यवक्ता हैं क्या? कह रहे हैं गहलोत चौथी बार सीएम नहीं बनेंगे। खुद पीएम फिर बनने की बात कर रहे हैं। चुनाव आयेग को दिखता नहीं कि क्या घोषणाएं हो रही हैं।

रिपीट होगी हमारी सरकार

सीएम ने कहा कि जब केरल में कोविड में अच्छे काम के आधार पर सरकार रिपीट हो सकती है तो हमनें भी कोविड के दौरान अच्छे काम किए हैं। ऐसे में राजस्थान में हमारी सरकार भी रिपीट हो सकती है। उन्होनंे कहा कि 7 गारंटियों का विश्वास हमारे साथ है। यहां कोई एंटी इंकम्बेंसी नहीं हैं। हमारे घोषणा पत्र किए गए वादों को लेकर जनता में उत्साह है। वहीं भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर लोगों ने निराशा व्यक्त की है। बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजें 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad