[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूल्हन की तरह सजेगा आदर्श बूथ:हर विधानसभा में होगा हर बूथ, प्रत्येक विधानसभा में बनेंगे महिला व यूथ बूथ, एक विकलांग बूथ भी होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023झुंझुनूंराजस्थानराज्य

दूल्हन की तरह सजेगा आदर्श बूथ:हर विधानसभा में होगा हर बूथ, प्रत्येक विधानसभा में बनेंगे महिला व यूथ बूथ, एक विकलांग बूथ भी होगा

दूल्हन की तरह सजेगा आदर्श बूथ:हर विधानसभा में होगा हर बूथ, प्रत्येक विधानसभा में बनेंगे महिला व यूथ बूथ, एक विकलांग बूथ भी होगा

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 8 महिला बूथ व 8 यूथ बूथ एवं एक-एक दिव्यांग व आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। झुंझुनूं रिटर्निंग अधिकारी कविता गोदरा ने बताया कि विधानसभा चुनावों में निर्वाचन विभाग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महिला, यूथ, आदर्श व दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाए गए है।

झुंझुनूं जिले में कुल 1737 बूथ बनाए गए है। जिन पर कुल 18 लाख 2 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दिव्यांग व यूथ करवाएंगे वोटिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि महिला बूथों पर मतदान कर्मचारी से लेकर सुरक्षाकर्मी महिलाएं ही रहेंगे। इसी प्रकार दिव्यांग बूथ पर दिव्यांग कर्मचारी व यूथ पोलिंग बूथ पर भी यूथ कर्मचारी मतदान करवाएंगे, जो मतदाताओं में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन बूथों पर मतदान सभी कर सकेंगे।

दूल्हन की तरह से सजेगा आदर्श बूथ

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए आदर्श मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मतदाताओं के लिए सेल्फी पाइंट भी बनाया जाएगा।

झुंझुनूं में यहा बनाए महिला बूथ

1. शहीद पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में (बाया भाग), स्टेशन रोड़ (झुंझुनूं)

2. शहीद पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन,

3. जेके मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोदी रोड़,(झुंझुनूं)

4. जिला परिषद कार्यालय, (झुंझुनूं)

5. महर्षि दयानंद बालिका महाविद्यालय, मण्डवा मोड़, (झुंझुनूं)

6. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बाया भाग, (झुंझुनूं)

7. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दाया भाग, (झुंझुनूं)

8. आर आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय, (झुंझुनूं)

दिव्यांग बूथ

शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय सीनियर सैकण्ड़री राजकीय विद्यालय (झुंझुनूं)

यूथ बूथ

1. आदर्श बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, (झुंझुनूं)

2. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (मोहल्ला नायकान, झुंझुनूं )

3. जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज (दाया भाग) मण्ड़ावा मोड, झुंझुनूं

4. पीरामल उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिन्दी माध्यम), बगड़

5. शहीद जगदीश सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जयपहाड़ी

6. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वारिसपुरा

7. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खीदरसर

8. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आबूसर

आदर्श मतदान केंद्र

शहीद कर्नल जेपी जानू सीनियर सैकण्ड़री स्कूल (मध्य भाग), झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad