[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में चाचा पर भतीजी पड़ेगी भारी या हाथी दिखाएगा अपना कमाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में चाचा पर भतीजी पड़ेगी भारी या हाथी दिखाएगा अपना कमाल

खेतड़ी में चाचा पर भतीजी पड़ेगी भारी या हाथी दिखाएगा अपना कमाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रामानन्द शर्मा पत्रकार शिमला
राजस्थान में विधान सभा चुनाव की रण भेरी बज चुकी है शतरंज के प्यादे चुनावी समर में कूद गये है। राजस्थान में 25 नवम्बर को मतदान कि तारीखों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने अपने पूर्व प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर को तथा कांग्रेस पार्टी ने अबकी बार कांग्रेस के कद्दावर पूर्व मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह की टिकट को काटकर मनीषा गुर्जर प्रधान खेतड़ी को कांग्रेस का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है । वर्तमान में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जिसके बल बूते पर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः रिपीट होने जा रही है मनीषा गुर्जर वर्तमान में प्रधान के पद पर काबिज हैं तथा वह पूर्व में भी प्रधान रह चुकी हैं प्रधान के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं रखी तथा क्षेत्र में अमन चैन कायम करने में भी अपनी भूमिका निभाई है वो मिलनसार व ईमानदार छवि की महिला है तथा क्षेत्र में उनकी अच्छी ख्याति है जिनके नाम पर ही वह सभी मतदाताओं को लुभा रही है उनके दादा मालाराम गुर्जर खेतड़ी से तीन बार विधायक रह चुके हैं तथा उनके पिता दाताराम गुर्जर भी एक बार विधायक रह चुके हैं क्षेत्र में उनकी अच्छी ख्याति थी जिसके बलबूते पर तथा विकास के नाम पर वोट मांग रही है। उनका परिवार पिछले 51 वर्षों से राजस्थान की राजनीति में सक्रिय है।

अब देखना यह है की प्रथम बार में ही क्या मनीषा गुर्जर खेतड़ी से विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंच पाएगी। दूसरी तरफ भाजपा पार्टी ने अपने पूर्व प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर को ही पुनः प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है वह गत बार मात्र 957 वोट से पराजित हुए थे उनकी गुर्जर मतदाताओं पर अच्छी पकड़ है तथा क्षेत्र में भी उनका काफी दबदबा बना हुआ है। लोगों के मुंह पर अबकी बार एक ही जुबान है कि अबकी बार धर्मपाल गुर्जर जीतकर विधानसभा में जाएंगे। तथा उनको गुर्जर समाज के साथ अन्य समाजों का जन समर्थन भी मिल रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीसरे प्रत्याशी बसपा पार्टी के प्रत्याशी मनोज घुमरिया भी है जिन्होंने भी इस मुकाबले को रोचक व त्रिकोणात्मक बना दिया है तथा वो भी दिन प्रतिदिन लोगों में अपना वर्चस्व कायम कर रहे हैं खेतड़ी में अबकी बार त्रिकोणात्मक मुकाबला होने जा रहा है ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आता जा रहा है तीनों प्रत्याशी ही अपना वर्चस्व कायम रखने में जोर दिखा रहे हैं तथा तीनों का ही माहौल दीन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है मतदाताओं का रुझान किसकी तरफ होगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन मतदाताओं का मानना है कि अबकी बार खेतड़ी में महा मुकाबला होगा तथा गेंद किसके पाली में जाएगी यह तो आने वाली 3 तारीख को ही तय हो पाएगा अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

क्या भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर पर उनकी भतीजी मनीषा गुर्जर भारी पड़ेगी या बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया का हाथी कमाल दिखाकर अपना वर्चस्व कायम करेगा । हा आम मतदाता का रूझान अबकी बार कांग्रेस के पक्ष में जरूर दिखाई दे रहा है क्योंकि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी परिवारों को प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री किसानों को कृषि कनेक्शन पर 1000 यूनिट फ्री₹500 में गैस सिलेंडर सभी की पात्र व्यक्तियों की ₹1000 पेंशन फूड सप्लाई पैकेट 25 लख रुपए तक कि मेडिकल सुविधा सहित दस गारंटी लागू कर चुके हैं सात गारंटी लागू करने की घोषणा कि है तथा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान कर महत्वपूर्ण तोहफा दिया है इसी के बलबूते पर कांग्रेस सरकार पुनः रिपीट होती दिखाई दे रही है । लेकिन इस बार का मुकाबला रोचक होगा तथा गेन्द किस उम्मीदवार के पाले में जाएगी यह तो अभी बताना मुश्किल है यह तो आने वाला समय ही बताएगा जब 3 दिसंबर को मत पेटियां खुलेंगी उसी दिन लोगों के सामने नतीजा आएगा लेकिन इतना तय है कि अबकी बार में खेतड़ी में महा मुकाबला होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad