दीपोत्सव पर जगमग हुआ नीमकाथाना:जिले की पहली दीपावली, कलेक्टर ने पर्यावरण फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की
दीपोत्सव पर जगमग हुआ नीमकाथाना:जिले की पहली दीपावली, कलेक्टर ने पर्यावरण फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला बनने के बाद नीमकाथाना जिले की यह पहली दीपावली हैं। दीपोत्सव के स्वागत के लिए पूरा शहर जगमगा गया। कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी ऑफिस सहित पूरा शहर लाइटों से जगमगा उठा हैं। रोड लाईट पोल पर तिरंगा लाइट लगाई गई हैं।

नवसृजित जिला अपनी पहली दीपावली मना रहा है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित सरकारी कार्यालयों और शहर के मुख्य मार्गों को रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया गया है। दिवाली की पूर्व संध्या पर शानदार रोशनी में नहाया कलेक्ट्रेट कार्यालय आम जनता को भी आकर्षित कर रहा है।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने नीमकाथाना जिले वासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्योहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे।