[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना:एक लाख रुपए नगद और गहने लेकर पार, दीपक जलाने गया तब मिली घटना की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना:एक लाख रुपए नगद और गहने लेकर पार, दीपक जलाने गया तब मिली घटना की जानकारी

मेहाड़ा में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना:एक लाख रुपए नगद और गहने लेकर पार, दीपक जलाने गया तब मिली घटना की जानकारी

मेहाडा : मेहाडा थाना क्षेत्र के शिमला गांव में चोरों ने देर रात को एक मकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान चोर घर से एक लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि शिमला निवासी बाबूलाल शर्मा ने थाने पर रिपोर्ट दी कि उसका एक लड़का पोस्ट ऑफिस के पास गली में रहता है,जबकि दूसरा वार्ड नंबर तीन में रहता है।

छोटे बेटे राकेश की तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए बच्चों के साथ दादरी चला गया था। इसके बाद उसका मकान सुना पड़ा हुआ था। मकान सूना होने पर चोरों ने उसमें वारदात को अंजाम दे दिया। दीपोत्सव के त्योहार पर जब वह राकेश के मकान में दीपक जलाने के लिए गया तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर सामान की तलाशी ली तो उसकी पुत्रवधू के सोने चांदी के गहने व घर में रखें एक लाख रुपए गायब मिले।

इस संबंध में उन्होंने घटना की जानकारी मेंहाडा पुलिस को दी तो थानाधिकारी किरण सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के मौसम के बढ़ने के साथ चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर रोक लगाने को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज निकाल कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77