[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नांगलिया गुर्जरवास में बाबा रोहिड़ा की प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नांगलिया गुर्जरवास में बाबा रोहिड़ा की प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

नांगलिया गुर्जरवास में बाबा रोहिड़ा की प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

नांगलिया गुर्जरवास : खेतड़ी उपखंड के नांगलिया गुर्जरवास में नवनिर्मित लोकदेवता रोहिड़ा बाबा मंदिर में शनिवार को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा भी निकाली।

कार्यक्रम आयोजनकर्ता सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में लोकदेवता रोहिड़ा बाबा के मंदिर का निर्माण करवाया है। जिसमें प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। मूर्ति स्थापना से पहले महिलाओं ने गांव में बाबा की प्रतिमा का भ्रमण करवाया।

इस दौरान डीजे के साथ महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर पर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन में आहुति देकर भगत दुर्गा राम दायमा के सानिध्य में मंत्र उच्चारण कर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

भगत दुर्गा राम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर काम करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सके।

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। इससे पहले रात को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर ताराचंद थानेदार, छोटेलाल दायमा, युवा नेता विजय दायमा, गुरुदयाल दायमा, प्रदीप दायमा, पूर्व सरपंच शीशराम, मुकेश कुमार, योगेश, सांवताराम, राजकला, विमला देवी, रोशन देवी, संतोष देवी, संतरा देवी, कविता देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77