[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोगों ने कहा रोड़ नही तो वोट नही:ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान, बोले- 20 साल से हो रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

लोगों ने कहा रोड़ नही तो वोट नही:ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान, बोले- 20 साल से हो रहे परेशान

लोगों ने कहा रोड़ नही तो वोट नही:ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान, बोले- 20 साल से हो रहे परेशान

लादीकाबास : नीमकाथाना जिले की ग्राम पंचायत लादीकाबास को पाटन पंचायत समिति में शामिल करने मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान करने के बाद अब ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी की बहादुर सिंह की ढाणी के लोगों ने भी ढाणी में सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया हैं।

ग्रामीणों का आरोप है की बहादुर सिंह की ढाणी के लोग करीब 20 साल से सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी और सिर्फ ग्रामीणों को आश्वासन ही मिला हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किया और ढाणी में सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर भी लगाया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनवाने को लेकर करीब 20 साल से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो को कई बार चक्कर काटे लेकिन सिर्फ उन्हें आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। मजबूर होकर ग्रामीण आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव का बहिष्कार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ढाणी में सड़क नहीं बन जाती तब तक ग्रामीण चुनावों का बहिष्कार करते रहेंगे। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

गांव की सुमित्रा देवी ने बताया कि जब तक ढाणी में सड़क नही पड़ेगी तब तक मतदान नही करेंगें। गांव से लेकर ढाणी की इतनी बुरी हालत हैं कि सही से सड़क पर चलना भी मुश्किल होता हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के चक्कर निकाले हैं। सुमित्रा देवी ने बताया कि ढाणी में सड़क पानी और धर्मशाला की सुविधा नहीं हैं। धर्मशाला गांव में बनी हुई हैं लेकिन पूरे तरीके से जर्जर हालत में हो चुकी हैं। छत की पट्टियां भी टूटकर नीचे गिर रही हैं।

गांव के अजय कुमार ने बताया कि ढाणी में जब किसी लड़की की शादी होती है तो बारात रुकवाने के लिए धर्मशाला तक नहीं है। पहले इस धर्मशाला में रुकती थी, लेकिन यह धर्मशाला पूरे तरीके से जर्जर हो चुकी है। इस धर्मशाला में बारात ठहरा नहीं सकते, अगर ठहराते है तो शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22