[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेंद्र सिंह गुढ़ा की बढ़ी मुसीबत:मैदान में उनके ही नाम का एक और प्रत्याशी, दोनों के पीछे लगा गुढ़ा, अब साथ में लिखा जाएगा पिता का नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजेंद्र सिंह गुढ़ा की बढ़ी मुसीबत:मैदान में उनके ही नाम का एक और प्रत्याशी, दोनों के पीछे लगा गुढ़ा, अब साथ में लिखा जाएगा पिता का नाम

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा के लिए चुनावी मैदान में एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। मैदान में उनके ही नाम का एक और प्रत्याशी है। खास बात ये है कि उसके नाम के पीछे भी गुढ़ा ही लगा है। यानी अब मैदान में राजेंद्र सिंह गुढ़ा नाम के दो प्रत्याशी होंगे। गुरुवार को नाम वापसी के बाद जब अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होने लगे तो यह विवाद सामने आया। जिसके बाद देर रात तक विवाद चलता रहा। इस पूरे मामले में विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी की है। जिसमें लिखा है कि इससे उन्हें नुकसान होगा।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी से शिवसेना से राजेंद्रसिंह गुढ़ा और निर्दलीय टोडी निवासी राजेंद्रसिंह ने नामांकन भरा। दोनों के नामांकन मंजूर भी हो गए। अंतिम रूप से प्रकाशित होने वाली प्रत्याशी सूची में दोनों अपने नाम के पीछे गुढ़ा लिखवाना चाहते थे। इस पर विधायक राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने ऐतराज जताया और कहा कि इससे उन्हें नुकसान होगा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी से जांच करवाई तो सहायक निर्वाचन अधिकारी ने टोडी निवासी राजेंद्रसिंह को गुढ़ा के नाम से नहीं जानने की रिपोर्ट दी। इसके बाद शिवसेना प्रत्याशी राजेंद्रसिंह से उनके गुढ़ा होने का दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने पंद्रहवीं विधान सभा का अपना आइकार्ड पेश कर दिया, जिसमें उनके नाम के आगे गुढ़ा लिखा हुआ था। इसके बावजूद टोडी निवासी राजेंद्रसिंह ने अपने नाम के पीछे गुढ़ा लगाने की मांग की। देर रात तक यह विवाद चलता रहा। आखिर में देर रात निर्वाचन अधिकारी कल्पित शिवरान ने फैसला सुनाया कि मतपत्र में दोनो के नाम से आगे गुढ़ा लगाया जाएगा और अलग पहचान के लिए दोनों के पिता का नाम साथ में लिखा जाएगा।

गुढ़ा ने भेजी निर्वाचन आयोग को शिकायत

इस पूरे मामले में विधायक व शिवसेना प्रत्याशी राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। जिसमें आरोप लगाया है कि निर्वाचन अधिकारी कल्पित शिवरान ने जातिवाद करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और मतपत्रों में दूसरे प्रत्याशी के नाम से आगे गुढ़ा लगा दिया। गुढ़ा ने निर्वाचन अधिकारी को हटाकर किसी निष्पक्ष अधिकारी को आरओ लगाने तथा उनके नाम से आगे गुढ़ा लगाने व दूसरे के नाम के आगे उसका प्रचलित नाम रखवाने की मांग की है।

दोनों गुढ़ा लगवाना चाहते थे

मतपत्रों में शिवसेना प्रत्याशी राजेंद्रसिंह व निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्रसिंह दोनों अपने नाम से आगे गुढ़ा लगाना चाहते थे। प्रत्याशी अपने नाम के साथ कोई भी शब्द लगवा सकता है। दोनों नाम एक जैसे नहीं हो सकते, इसलिए हमने दोनों के नाम के साथ उनके पिता का नाम भी लिख दिया।

कल्पित शिवरान, निर्वाचन अधिकारी, उदयपुरवाटी

गुढ़ा की पत्नी भी मैदान में

इधर, पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी विधायक राजेंद्रसिंह गुढ़ा की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। उनकी पत्नी का नाम निशा कंवर हैं। 2018 में भी वे मैदान में थी, जिसमें उन्हें करीब 114 वोट मिले थे। खास बात ये है कि दोनों पति पत्नी एक साथ वोट मांगने और प्रचार प्रसार में जाते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22