[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंजू को भारत आने की परमिशन नहीं मिली:पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने खारिज की NOC, अक्टूबर में लौटने का किया था दावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यविदेश

अंजू को भारत आने की परमिशन नहीं मिली:पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने खारिज की NOC, अक्टूबर में लौटने का किया था दावा

अंजू को भारत आने की परमिशन नहीं मिली:पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने खारिज की NOC, अक्टूबर में लौटने का किया था दावा

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) : अपने प्रेमी नसरुल्लाह से पाकिस्तान जाकर निकाह करने वाली अंजू की भारत लौटने की उम्मीदों को झटका लग गया है। चर्चा थी कि अंजू अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भारत लौट आएगी, लेकिन पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने एनओसी को खारिज कर दिया है। अब अंजू को भारत लौटने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

नसरुल्लाह ने बताया कि पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने अंजू के आवेदन को खारिज कर दिया है। अंजू भारत जल्द से जल्द आकर अपने बच्चों से मिलना चाहती है। वह अपने दोनों बच्चों को याद करके हमेशा परेशान रहती है। अंजू के पास अभी 1 साल का वीजा है। एनओसी के लिए फिर से आवेदन करेंगे। लेकिन इसमें समय अधिक लग जाएगा। इसके अलावा अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं है।

अक्टूबर में लौटने का किया था दावा
नसरुल्लाह ने बताया कि वो भारत लौटकर बच्चों के साथ रहना चाहती हैं। वह सिर्फ बच्चों के लिए आ रही है। देश की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस के सभी सवालों के जवाब भी वो देगी। उसकी मंशा गलत नहीं थी, वह कानूनी तौर पर पाकिस्तान आई थी। पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्रालय में अंजू के वापस भारत जाने के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया था,लेकिन एनओसी नहीं मिल पाई है।

अक्टूबर में अंजू के पाकिस्तानी पति ने मीडिया को बताया था कि ‘हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से एनओसी का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। इसे पूरा होने में समय लगता है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, अंजू भारत जाएगी और अपने बच्चों से मिलेगी। वो अपने बच्चों से मिलने के लिए मानसिक रूप से परेशान है।

अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर 25 जुलाई को नसरुल्लाह से निकाह किया था।
अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर 25 जुलाई को नसरुल्लाह से निकाह किया था।

पहले पति ने कहा-अब वो भारत किसलिए आ रही है
अंजू के भारत लौटने की बात पर पहले पति अरविंद से बात करने उन्होंने कहा था कि ‘अंजू से इस बारे में मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं भी मीडिया पर ही ये सब देख और सुन रहा हूं। अगर वो भारत आती है तो वो कहां रहेगी, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

अरविंद ने कहा था कि अंजू के बारे में सरकार ही उससे पूछेगी कि उसके पाकिस्तान जाने की असली वजह क्या थी। अब वो भारत किसलिए आ रही है। मैं अपने बच्चों के साथ खुश हूं। मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपने बच्चों के भविष्य के विषय में सोचता हूं। किसी से कोई मतलब नहीं है।’

इस तस्वीर में अंजू और उसके भारतीय पति अरविंद हैं। वहीं उनके साथ 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है।
इस तस्वीर में अंजू और उसके भारतीय पति अरविंद हैं। वहीं उनके साथ 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है।

पति से झूठ बोलकर पाकिस्तान चली गई थी अंजू
जुलाई में राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रहने वाली अंजू नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई थी। अंजू 20 जुलाई को अपने पति को एक शादी में जाने के लिए बताकर घर से निकली थी।

ठीक तीन दिन बाद 23 जुलाई को अचानक मीडिया में खबरें आईं कि अंजू अपने एक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। वह उससे शादी करने जा रही है। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और अंजू से फातिमा बन गई। तब से अभी तक वह पाकिस्तान में नसरुल्लाह के साथ खैबर पख्तूनख्वा में है।

Related Articles