[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा चुनाव : प्रशासन का फ्लैग मार्च, निर्भिक होकर मतदान करने का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

विधानसभा चुनाव : प्रशासन का फ्लैग मार्च, निर्भिक होकर मतदान करने का दिया संदेश

शांतिपूर्ण व भयमुक्त वोटिंग के लिए निकाला फ्लैग मार्च

नीमकाथाना : आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान और निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश देने के लिए बुधवार को नीमकाथाना में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें सीकर संभागीय आयुक्त डॉ मोहनलाल यादव, आईजी सत्येंद्र सिंह, जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, एसडीएम राजवीर सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर खेतड़ी मोड़, स्टेशन रोड, सुभाष मंडी होते हुए शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस एसपी कार्यालय पहुंचा। जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त मोहनलाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग निर्भीक होकर मतदान करें इस उद्देश्य से बुधवार को यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए तैयार है । पुलिस महानिदेशक सीकर रेंज सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने आमजन से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की होने वाली गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस को सूचित करने एवं भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89