[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आखिरी दिन पिलानी में 7 नामांकन दाखिल:कुल 10 उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म, एक भी महिला नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आखिरी दिन पिलानी में 7 नामांकन दाखिल:कुल 10 उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म, एक भी महिला नहीं

आखिरी दिन पिलानी में 7 नामांकन दाखिल:कुल 10 उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म, एक भी महिला नहीं

पिलानी : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन पिलानी विधानसभा क्षेत्र से आज 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। पिलानी से कुल 10 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें एक भी महिला नहीं है।

सोमवार को यहां से कांग्रेस से पितराम सिंह काला, रालोपा के मास्टर रामस्वरूप, बसपा के धर्मपाल, आरपीआई अठावले के ओम प्रकाश, निर्दलीय अनुराग जोया, कैलाशचंद्र और रतन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में 9 नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो पाएगी।

कांग्रेस के पितराम काला ने नामांकन से पहले बाईपास रोड़ पर अपने चुनाव कार्यालय के पास आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला भी सभा में पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट को अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला, चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, रोहिताश्व रणवा सहित बड़ी संख्या में पितराम काला के समर्थक मौजूद रहे।

रालोपा के मास्टर रामस्वरूप ने नामांकन दाखिल किया।
रालोपा के मास्टर रामस्वरूप ने नामांकन दाखिल किया।

सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन
नामांकन के आखिरी दिन पितराम सिंह काला (कांग्रेस), मास्टर रामस्वरूप (रालोपा), धर्मपाल (बसपा), ओमप्रकाश (आरपीआई-अठावले), अनुराग जोया (निर्दलीय), कैलाशचंद्र (निर्दलीय) ने पर्चा भरा

ये भर चुके नामांकन
इससे पहले राजेश दहिया (भाजपा), कैलाश मेघवाल (निर्दलीय) और राजेन्द्र मावर (आप) नामांकन दाखिल कर चुक हैं

ये बागी मैदान में
यहां से कैलाश मेघवाल भाजपा की टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। ऐसे में उन्होंने निर्दलीय नामांकन भरा है। वे चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान रहे हैं। कैलाश मेघवाल के पिता सुंदरलाल भाजपा की वसुंधरा सरकार में केबिनेट मंत्री रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस के मास्टर रामस्वरूप भी टिकट नहीं मिलने से रालोपा का दामन थाम चुके हैं और उन्हें रालोपा ने यहां से टिकट भी दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet