[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में आखिरी दिन जमा हुए 7 नामांकन:अब तक कुल 16 प्रत्याशी, इनमें दो महिलाएं, भाजपा से बागी रघुवीर सिंह तंवर भी मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में आखिरी दिन जमा हुए 7 नामांकन:अब तक कुल 16 प्रत्याशी, इनमें दो महिलाएं, भाजपा से बागी रघुवीर सिंह तंवर भी मैदान में

नीमकाथाना में आखिरी दिन जमा हुए 7 नामांकन:अब तक कुल 16 प्रत्याशी, इनमें दो महिलाएं, भाजपा से बागी रघुवीर सिंह तंवर भी मैदान में

नीमकाथाना : नीमकाथाना विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के आखिरी दिन नीमकाथाना में 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक यहां कुल 16 नामांकन किए जा चुके हैं। जिनमें 2 महिलाएं हैं।

सोमवार को यहां से सबसे पहले आरएलपी के प्रत्याशी राजेश मीणा नामांकन करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एक रैली भी की। इसी प्रकार आप पार्टी से महेंद्र मांडिया ने भी सोमवार को ही नामांकन किया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में 9 नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।

सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन

राजेश मीणा (रालोपा), महेंद्र मांडिया (आप), बृजमोहन सैनी (बसपा) दशरथ सैन (निर्दलीय), नंदाराम (निर्दलीय), गीता सैनी (बसपा) अश्वनी भारद्वाज (निर्दलीय)

इससे पहले ये भर चुके नामांकन

प्रेमसिंह बाजोर (भाजपा), सुरेश मोदी (कांग्रेस) मंजू सैनी (निर्दलीय) रघुवीरसिंह तंवर (जेजेपी), सुरेश कुमार शर्मा (निर्दलीय), सतीश इंशा (निर्दलीय), प्रेमसिंह (निर्दलीय)

ये बागी मैदान में

नीमकाथाना से रघुवीर सिंह तंवर भाजपा की टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। ऐसे में उन्होंने जेजेपी से नामांकन भरा है। वे भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रहे है।

बसपा से प्रत्याशियों ने 2 फॉर्म भरे

बसपा पार्टी से दो अलग-अलग प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। एक बृजमोहन सैनी ने तो दूसरा गीता सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। बता दे की बसपा पार्टी ने गीता सैनी को नीमकाथाना से बसपा प्रत्याशी बनाया था लेकिन फिर पार्टी ने फेरबदल कर बृजमोहन सैनी को प्रत्याशी बनाया, लेकिन आज सोमवार को दोनों ही प्रत्याशी ने बसपा पार्टी से नामांकन दाखिल किए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet