[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी:113 वाहनों को किया जब्त, तीन को शांति भंग में किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी:113 वाहनों को किया जब्त, तीन को शांति भंग में किया गिरफ्तार

नीमकाथाना में पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी:113 वाहनों को किया जब्त, तीन को शांति भंग में किया गिरफ्तार

नीमकाथाना : नीमकाथाना में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरे तरीके से अलर्ट मोड में हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल के निर्देश पर नीमकाथाना जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई। रात 9 बजे तक वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस की ओर से जिले की सभी चेक पोस्टों पर गाड़ियों की चेकिंग की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने स्वयं सभी चेक पोस्टों का निरीक्षण किया और नाकाबंदी के दौरान पुलिस के जवानों को आचार संहिता की पालना करवाने को लेकर सख्त निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई हैं। जिले में आज ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। जिसमें 483 टूव्हीलर,1000 से अधिक फॉर व्हीलर गाड़ियों की चेकिंग की गई हैं। जिसमें 113 गाड़ियों को जब्त किया गया और 96 गाड़ियों का चालान काटा गया। साथ ही तीन लोगो को शांति भंग में गिरफ्तार किया।

इस दौरान राजस्थान और हरियाणा पुलिस की ओर से 25000 रुपए का इनामी राजेश उर्फ लिडरिया को गिरफ्तार किया गया। राजेश उर्फ लिडरिया थाना मेहाडा, खेतड़ी, खेतड़ी नगर से जंघन्य अपराध लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, एनडीपीएस में कुल 4 स्थाई वारंटी में कई सालों से फरार चल रहा था। थाना सदर महेन्द्रगढ़ के हत्या का प्रयास के प्रकरण मे भी आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि जिले में अब तक एक करोड़ 34 लाख रुपए की कार्रवाई की गई। जिसमें एक करोड़ की अवैध शराब 22 लाख रुपए की एनटीपीएस एक्ट की कार्यवाही और 15 लाख रुपये केश जब्त किए साथ ही 85 हजार अन्य के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज,पुलिस उपाधीक्षक जोगेंद्र सिंह राजावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77