[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक ने शिमला में कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक ने शिमला में कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक व झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जया कर्नाटक आज शिमला में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली. शिमला कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सरकार की योजनाओं और कामों की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं हम सब का कर्तव्य है कि हम कांग्रेस प्रत्याशी को अपने क्षेत्र में भारी मतों से विजई बनाएं तथा कांग्रेस की रीति व नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा दी जारी सभी सुविधाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वो राजस्थान में चल रही सभी लोकप्रिय योजनाओं की जानकारी सभी मतदाताओं तक पहुंचाये ।

प्रदेश सचिव अलका आर्य ने कहा कि राज्य सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लोगों तक पहुंच रहा है. चुनाव में इन योजनाओ और विकास के लिए हुए कामों के बूते एक बार फिर कांग्रेस ही सरकार बनाएगी. उन्होंने चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय होने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया. जिलाध्यक्ष तारा पूनिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस के मनमुटाव मिटाकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएं। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय शिमला में पहुंचने पर नव मनोनित महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) रीना शर्मा ने महिला कांग्रेस कि केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक, प्रदेश सचिव अलका आर्य उत्तराखंड, झुंझुनूं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा पूनिया, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका का साफा व माला पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश देवी, संजू, संगीता, अंजू, सुरेश देवी, शारदा देवी, मनीषा देवी, मनोज देवी, मंजू ,सुशीला देवी सुमन देवी ओम कुमारी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष रीना देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यकर्म का संचालन मुनेश देवी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22