झुंझुनूं में स्पेशल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च:संवेदनशील बूथों की जांच की, जिले में 184 टीम को किया तैनात
झुंझुनूं में स्पेशल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च:संवेदनशील बूथों की जांच की, जिले में 184 टीम को किया तैनात
झुंझुनूं : विधानसभा चुनावों को देखते हुए झुंझुनूं में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को स्पेशल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। ये फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से शुरू होते हुए गांधी चौक, नेहरू मार्केट, शहीदान चौक, बटवालान मोहल्ला, राजकीय बीडीके अस्पताल, कलेक्ट्रेट सर्किल से होते हुए मण्डावा मोड़, जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज, हॉउसिंग बोर्ड, बसंत विहार, लांबा कोचिंग कॉलेज, इंद्रा नगर, कर्बला मैदान से होता हुआ रोडवेज डिपो में स्थित पुलिस चौकी पर समापन हुआ।
पैदल मार्च करते हुए पुलिस के अधिकारियों ने आमजन से चर्चा भी की और संवेदनशील बूथों की जांच भी की। डिप्टी शंकरलाल छाबा ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहे है। सभी जगह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सीआईएसएफ के लगभग 1840 जवानों की दो टुकड़ी तैनात की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037122


