[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक साल से ताले में कैद विद्याथी सेवा केंद्र:स्टूडेंट को जाना पड़ रहा है पड़ोसी जिले में, शिक्षा विभाग नहीं ले रहा सुध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक साल से ताले में कैद विद्याथी सेवा केंद्र:स्टूडेंट को जाना पड़ रहा है पड़ोसी जिले में, शिक्षा विभाग नहीं ले रहा सुध

एक साल से ताले में कैद विद्याथी सेवा केंद्र:स्टूडेंट को जाना पड़ रहा है पड़ोसी जिले में, शिक्षा विभाग नहीं ले रहा सुध

झुंझुनूं : झुंझुनूं की शहीद जेपी जानू राजकीय स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया विद्यार्थी सेवा केंद्र एक साल से ताले की कैद में है। स्टूडेंट सेवा केद्र पर मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि लेने के लिए पहुंचते हैं, परंतु ताला लटका देख खाली हाथ लौट जाते हैं।

मजबूरी में यहा के विद्यार्थियों को पड़ोसी जिलों की ओर रुख करना पड़ रहा है। पिछले एक साल से विद्यार्थियों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थियों की सहुलियत के लिए 2017 में उक्त केंद्र को खोला गया था। परंतु शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते केंद्र पर ताला लटका हुआ है।

जनवरी 2017 में हुआ था लोकार्पण

राजस्थान में सभी जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यार्थी सेवा केंद्र खोले गए थे। झुंझुनूं में भी 19 जनवरी 2017 को मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल जेपी राजकीय इसका लोकार्पण किया गया था। परन्तु शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण यहां ताले लग गए। जबकि सीकर और चूरू के परामर्श सेवा केंद्र चल रहे हैं।

झुंझुनूं में बंद पड़े केंद्र पर रोजाना कई विद्यार्थी पहुंचते हैं। केंद्र के बंद मिलने पर निराशा होकर वापस लौट जाते है। मजबूरी में उन्हें कई किलोमीटर का सफर कर सीकर, चूरू या अजमेर जाना पड़ता है। इसकी वजह से विद्यार्थियों का समय खराब होता है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22