[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा में दो तो कांग्रेस में 3 सीटों पर पेंच:दो सीटों पर दोनों ही पार्टियों में घमासान, नाम तय नहीं कर पा रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा में दो तो कांग्रेस में 3 सीटों पर पेंच:दो सीटों पर दोनों ही पार्टियों में घमासान, नाम तय नहीं कर पा रहे

भाजपा में दो तो कांग्रेस में 3 सीटों पर पेंच:दो सीटों पर दोनों ही पार्टियों में घमासान, नाम तय नहीं कर पा रहे

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया नजदीक आने लगी है। लेकिन अभी भी दोनों ही बड़े राजनीतिक दलों ने जिले की कुछ सीटों पर पत्ते नहीं खोले है। कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। बीजेपी ने जिले की पांच सीट तो कांग्रेस ने 4 ही उम्मीदवार घोषित किए है।

पिलानी और खेतड़ी सीट को लेकर दोनों ही पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियां इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नही कर पा रही है।

प्रदेश नेतृत्व व राष्ट्रीय नेतृत्व नामों को लेकर एकराय नहीं हो पा रहा है। दोनों ही सीट पिछले चुनाव में बीजेपी हार गई थी। ऐसे में भाजपा ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर ही जिसका विरोध भी ना हो और जिताऊ भी हो।

वहीं चर्चा है कि कांग्रेस इन दोनों सीट में एक विधायक का टिकट काट सकती है। वहीं उदयपुरवाटी सीट को लेकर भी कांग्रेस उलझन में है। कांग्रेस यहा अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ये भी देख रही है कि नाम ऐसे घोषित हों ताकि विरोध की संभावनाएं न हों।

इन दो सीटों पर ज्यादा घमासान

खेतड़ी सीट

2018 चुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीती थी। हार जीत का ज्यादा अंतर नहीं रहा था। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह ने भाजपा के धर्मपाल गुर्जर को 957 वोट से हराया था। ऐसे में कांग्रेस यहां ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाह रही है। वही भाजपा भी जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में है।

पिलानी सीट

यह आरक्षित सीट है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जेपी चंदेलिया ने भाजपा के दिग्गज नेता सुंदरलाल के बेटे कैलाश मेघवाल को 13539 वोटों से चुनाव हरा दिया था। वर्तमान में कांग्रेस के कई उम्मीदवार यहां से टिकट की मांग कर रहे है। वहीं भाजपा से भी उम्मीदवार दावेदारी जता रहे है। भाजपा से राजेश दहिया, कैलाश मेघवाल, मनोज अलाड़िया समेत कई उम्मीदवार लाइन में है। वही कांग्रेस पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पितराम काला, पूर्व प्रधान रणधीर बुड़ानिया टिकट की मांग कर रहे है। ऐसे में यहां दोनों ही पार्टिया का पेंच फंसा गया है।

Related Articles