[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में जांच कमेटी नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में जांच कमेटी नियुक्त

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में जांच कमेटी नियुक्त

झुंझुनूं : जिले में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया, बायो-मेडिकल वेस्ट का संग्रहण, परिवहन, उपचार व निपटान आदि की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने बताया कि कमेटी में जिला परिषद के सीईओ को अध्यक्ष, उपवन संरक्षक, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय प्रबंधक, नगर परिषद आयुक्त, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को सदस्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

उक्त कमेटी 7 दिवस में सरकारी एवं निजी अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया, बायो मेडिकल वेस्ट का सग्रहण, परिवहन, उपचार व निपटन आदि की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22