एफएसटी की टीम ने कार्यवाही कर एक लाख 43 हजार रूपए किए जब्त
एफएसटी की टीम ने कार्यवाही कर एक लाख 43 हजार रूपए किए जब्त
खेतड़ी नगर : विधान सभा चुनाव को देखते हुए एफएसटी की टीम ने शुक्रवार देर शाम को गोठड़ा बाईपास स्थित शहीद धर्मपाल सैनी स्मारक स्थल के पास नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए एक लाख 43 हजार रूपए जब्त किए। एफएसटी टीम प्रभारी महेंद्रसिंह ने बताया कि चुनाव रिटर्निग अधिकारी व उपखंड अधिकारी जयसिंह के निर्देशन पर वाहनों की जांच की जा रही है।
मुखबीर के जरिए सूचना मिली की सिंघाना से खेतड़ी की तरफ स्कॉर्पियों गाड़ी में एक व्यक्ति रूपए लेकर आ रहा है। सूचना पर गोठड़ा बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई।
इसी दौरान सिंघाना की तरफ से स्कॉर्पियों गाड़ी आती हुई नजर आई जिसे रूकवाकर टूल की जांच की गई तो उसमें 1 लाख 43 हजार रूपए नगद मिले। स्कॉर्पियों चालक चारावास निवासी महेंद्र जाट से रूपयों के बारे में पुछताछ की तो कोई संतोष पूर्वक जवाब नही देने पर एक लाख 43 हजार रूपए नगदी जब्त कर रसीद देकर खेतड़ी मालखाना में रूपए जमा करवा दिए। एफएसटी टीम में महेंद्रसिंह, कांस्टेबल रमेश, मदन, मुकेश व पवन शामिल थे।
रिटर्निंग अधिकारी जय सिंह चौधरी ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष सख्ती बरती जा रही है। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों होने पर पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036891


