मतदान को लेकर पुलिस ओर अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीणों से की भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील
मतदान को लेकर पुलिस ओर अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीणों से की भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील
खेतड़ी नगर : केसीसी टाउनशीप में शुक्रवार सुबह पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आमजन से भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। थानाधिकारी गोपालसिंह थालौर के नेतृत्व में थाने से फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो आजाद मार्केट, डबल स्टोरी, एसबीआई बैंक, सब्जी मार्केट, न्यू मार्केट, पुराना पुलिस थाना, राजस्थान स्कूल, सुभाष मार्केट, थर्ड सेक्टर, जगदम्बा मार्केट व गोठड़ा मार्केट होते हुए थाने में जाकर संपन हुआ।

थानाधिकारी गोपालसिंह थालौर ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न ऐप बनाकर जानकारियां दी जा रही है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे चुनाव की जानकारी हासिल कर सकता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने फोन में चुनाव आयोग के ऐप डाउनलोड कर उनका लाभ उठाने, भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान की अपील की।

इस मौके पर एएसआई राजेंद्रसिंह, सीआईएसएफ कमांडर सत्यवर्धन, योगेश मीणा, अनिल कुमार (1451), करण सिंह, अशोक यादव, विकास कुमार, अनिल कुमार, सहित पुलिस जाब्ता एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान शमिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036826


