दो दोस्तों के साथ लूट का प्रयास:दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे थे, 3 बाइक पर सवार 9 बदमाशों ने की मारपीट
दो दोस्तों के साथ लूट का प्रयास:दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे थे, 3 बाइक पर सवार 9 बदमाशों ने की मारपीट
नीमकाथाना : नीमकाथाना दोस्त के घर पार्टी में जाकर आ रहे दो दोस्तों के साथ लूट का प्रयास कर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित ने मारपीट का मामला कोतवाली थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित नीमकाथाना निवासी अनूप कुड़ी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया कि बुधवार रात साढ़े 9 बजे सिरोही पेट्रोल पंप के पास स्थित लीलाराम यादव के घर पर पार्टी में गया था। वहां से दोस्त अंकित के साथ बाइक पर रात करीब साढ़े बजे 11 वापस आ रहा था। तभी सिरोही बाईपास पर तीन बाइक पर सवार होकर आए करीब 9 बदमाशों ने पहले तो कपड़ों की तलाशी ली उसके बाद उन्हें कुछ नही मिला तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट आज कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036209


