[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुूनूं में कच्चे रास्तों पर तैनात रहेगी पुलिस:12 से ज्यादा रूट को किया ​चिंहित, जिले से सटे ​हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुूनूं में कच्चे रास्तों पर तैनात रहेगी पुलिस:12 से ज्यादा रूट को किया ​चिंहित, जिले से सटे ​हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट

झुंझुूनूं में कच्चे रास्तों पर तैनात रहेगी पुलिस:12 से ज्यादा रूट को किया ​चिंहित, जिले से सटे ​हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट

झुंझुनूं : विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की पुलिस अलर्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश के जिलों से सटे अन्य राज्यों की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा इनके आस-पास इलाकों में अस्थाई चौकी भी लगाई गई है।

झुंझुनूं पुलिस के अनुसार ढाणी सम्पत सिंह, भालोठ एवं पचेरीकलां में पुलिस चौकी स्थापित की है। इसके अलावा हरियाणा की तरफ से आने वाले 12 से ज्यादा कच्चे रास्तों को चिंहित कर पुलिस की टीम तैनात की जा रही है।

मतदान केंद्र घटे
सूरजगढ़ विधानसभा में चुनावों के लिए 289 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 14 मतदान केन्द्र शहरी एवं 275 मतदान केन्द्र ग्रामीण इलाके में हैं। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 147357 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 134804 है। कुल मतदाताओं की संख्या 282161 है। वहीं सर्विस मतदाताओं में पुरुष 7911 तथा महिलाएं 149 हैं। कुल सर्विस मतदाता 8061 है।

जबकि गत विधानसभा चुनाव में 2 लाख 61 हजार 145 मतदाता थे। इनमें एक लाख 35 हजार 427 पुरुष एवं एक लाख 25 हजार 718 महिला मतदाता शामिल थे। गत विधानसभा चुनाव में सर्विस मतदाताओं की संख्या 6469 थी। गत विधानसभा चुनावों के लिए 302 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे।

Related Articles