[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ED Raid: पायलट बोले- ईडी की कार्रवाई में दिख रही बीजेपी की घबराहट; इन हथकंडों से डरने वाली नहीं कांग्रेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ED Raid: पायलट बोले- ईडी की कार्रवाई में दिख रही बीजेपी की घबराहट; इन हथकंडों से डरने वाली नहीं कांग्रेस

पेपर लीक मामले में ED की टीम आज सुबह से ही एक्टिव दिखाई दी। ईडी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधायक ओम प्रकाश हुडला और उनके सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेडी, बिजनेस सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे।

ED Raid: राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ईडी की धड़ाधड़ कार्रवाई ने कांग्रेस खेमे में तहलका मचा दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह पेपर लीक मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापे मारे। ईडी की इस कार्रवाई की सचिन पायलट ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

पायलट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि, ‘राजस्थान गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है। बीजेपी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से बीजेपी की घबराहट साफ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।’

बता दें कि प्रदेश में ईडी की टीम डोटासरा समेत महवा विधायक ओम प्रकाश हुडला और उनके सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेडी, बिजनेस सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। पहली बार ईडी ने डोटासरा के घर छापेमारी की है। डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet