[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान कांग्रेस चीफ डोटासरा ने कहा था- हम तो ईडी का इंतजार कर रहे हैं; आज एजेंसी ने कर दी रेड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान कांग्रेस चीफ डोटासरा ने कहा था- हम तो ईडी का इंतजार कर रहे हैं; आज एजेंसी ने कर दी रेड

राजस्थान पेपरलीक मामले में ईडी ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की।

Rajasthan Assembly Election 2023 ED Raid In Paper Leak Case Govind Singh Dotsara: राजस्थान पेपरलीक मामले में ईडी ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की। डोटासरा के अलावा ईडी की टीम महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के घर भी पहुंची है। जानकारी के अनुसार पेपरलीक मामले में ईडी की टीम ने 7 जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार फिलहाल ईडी की टीमें डोटासरा के घर पर मौजूद हैं और उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा ईडी की टीम सीकर स्थित डोटासरा के निजी आवास पर भी पहुंची है। बता दें कि पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने आज पहली बार डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

पिछले महीने भी ईडी ने पेपर लीक प्रकरण में कलाम कोचिंग सेंटर के संचालकों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। यहां ईडी को पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। डोटासरा का बेटा कलाम कोचिंग सेंटर के संचालक मंडल में हैं। इस वजह से डोटासरा के घर पर यह कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई के बाद कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती है। पेपर लीक मामला राजस्थान के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। डोटासरा के जयपुर में तीन, सीकर में 2 जगह ईडी का छापा पड़ा है। इसी तरह हुडला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, CA राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर भी ईडी की टीमें पहुंचीं। निधि शर्मा के भाई दीपक और ललित भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

क्या कर लेगी ईडी?

पेपरलीक मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर डोटासरा कई कार्यक्रमों के जरिए केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधते रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी और इनकम टैक्स की टीमें मेरे घर आती है। ईडी से वो डरेगा जिसने गलत किया है हम तो ईडी का इंतजार कर रहे हैं।

रिश्तेदारों से पहले भी हो चुकी है पूछताछ

बता दें कि इससे पहले पेपर लीक मामले में ईडी की टीम डोटासरा के रिश्तेदारों पर छापेमारी कर चुकी है। उस समय भी डोटासरा ने छापेमारी को लेकर एजेंसी और भाजपा पर निशाना साधा था। इससे पहले ईडी राजस्थान लोक सेवा आयोग मेंबर बाबूलाल कटारा समेत कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।

मोदी ने दी थी गारंटी
राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियों पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा में बोले थे कि मैं एक बात की गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान के साथ जो धोखा हुआ है भाजपा उसकी तह तक जाएगी। बुधवार को झुंझुनू में कांग्रेस ने दो बड़ी गारंटी लांच कर राजीनीतिक माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की। इसके बाद गुरुवार को सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई से उसके लिए दो नए फ्रंट खुल गए।

हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला पर भी ईडी का एक्शन हुआ है। हुडला को कांग्रेस ने महुआ से इस चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर सात ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet