[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan Election: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी सूची, 20 से 22 नाम होंगे, जानें क्या है रणनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan Election: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी सूची, 20 से 22 नाम होंगे, जानें क्या है रणनीति

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए आज तीसरी सूची आ सकती है। अब तक अब तक कांग्रेस दो सूची जारी कर चुकी है, जिनमें कुल 76 नाम हैं।

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए आज कांग्रेस अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अब तक दो-दो सूचियां जारी कर चुके हैं। भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। हालांकि, कांग्रेस की पहली सूची काफी लंबे इंतजार के बाद आई। भाजपा ने प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही अपनी पहली सूची जारी कर दी थी। वहीं, कांग्रेस ने 13 दिन बाद 21 अक्तूबर को पहली सूची जारी की। वह भी सिर्फ 33 नामों की। हालांकि, इसके अगले ही दिन कांग्रेस ने फिर से 44 नामों की एक और सूची जारी कर दी।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शाम तक राजस्थान के लिए एक सूची और जारी की जा सकती है, जिसमें 20 से 22 नाम हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि लगातार और छोटी सूची जारी करना इन चुनावों कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। ताकि यदि किसी सूची को लेकर विवाद भी हो तो वह ज्यादा बड़ा नजर नहीं आए।

देरी से टिकट के पीछे की रणनीति   
कांग्रेस राजस्थान में अपने प्रत्याशियों का एलान करने के लिए करीब पांच से छह सूची जारी करेगी। इसमें अंतिम सूची सबसे बड़ी हो सकती है। हालांकि, भाजपा ने कांग्रेस पहले और ज्यादा अपने प्रत्याशियों का एलान किया है, ताकि उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल जाए और यदि कहीं विरोध हो तो डैमेज कंट्रोल भी समय रहते कर लिया जाए। लेकिन कांग्रेस की रणनीति इससे अलग है। कांग्रेस अपने ज्यादातर टिकट रिपीट कर रही है। इसमें विधायक और विधायक प्रत्याशी दोनों शामिल हैं। ये सभी पिछले पांच साल से अपनी-अपनी विधानसभाओं में वैसे ही सक्रिय रहे हैं। इसलिए कम समय में भी ये चुनाव के लिए तैयार हो सकते हैं।

हर सूची से पहले बड़ी घोषणा, ताकि माहौल बने
इसके कांग्रेस ने सूचियां जारी करने से ठीक पहले बड़ी घोषणाओं और सभाओं की रणनीति भी तैयार की है, ताकि जब प्रत्याशी घोषित हो तो उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet