[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत माला रोड पर फिर हादसा, दो की मौत:आमने सामने ट्रक भिड़े, दोनों ही ट्रकों के ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

भारत माला रोड पर फिर हादसा, दो की मौत:आमने सामने ट्रक भिड़े, दोनों ही ट्रकों के ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ा

भारत माला रोड पर फिर हादसा, दो की मौत:आमने सामने ट्रक भिड़े, दोनों ही ट्रकों के ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ा

भारत माला प्रोजेक्ट की घटिया सड़के एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बन गई है। अब लूणकरनसर के पास सहजरासर में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए, जिससे दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक इतने जोर से भिड़े कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रक इतने जोर से भिड़े कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बुधवार देर रात करीब ढाई बजे ये हादसा हुआ। माना जा रहा है कि एक तरफ सड़क खराब होने के कारण दूसरा ट्रक गलत दिशा से जा रहा था, जो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ा। दोनों ट्रक स्पीड में एक-दूसरे से भिड़े। जिससे दोनों के आगे के कैबिन पूरी तरह धंस गए। दोनों ड्राइवर बुरी तरह कुचले गए। दोनों की मौत हो गई। इनके शव अब मोर्चरी पहुंचाए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि लूणकरणसर के सहजरासर गांव के पास रात ढाई बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी टीम वहां पहुंच गई।

चार घंटे बाद निकले शव

भारत माला प्रोजेक्ट की सड़कों को शुरू कर दिया गया है लेकिन यहां अव्यवस्थाओं की भरमार है। इस एक्सप्रेस हाइवे पर न तो एंबुलेंस की सुविधा है और न क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की। इसी कारण देर रात हुए हादसे के बाद ट्रकों को हटाने और शवों को बाहर निकालने में करीब चार घंटे का समय लगा।

एक ट्रक से ये ड्राइविंग लाइसैंस मिला है।
एक ट्रक से ये ड्राइविंग लाइसैंस मिला है।

अब तक शिनाख्त नहीं

मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। दोनों ट्रकों के नंबर के आधार पर पुलिस उनके मालिक का पता लगा रही है। वहीं से ट्रक ड्राइवरों की जानकारी मिलेगी। हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं? इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ट्रक में एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जो गुरतार सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी भगवानगढ़ भटिंडा पंजाब का है।

दस किलोमीटर तक एक तरफा है

यहां सड़क टूटी फूटी होने के कारण करीब दस किलोमीटर तक सड़क एकतरफा की हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह का कहना है कि अगर सड़क क्षतिग्रस्त है तो उस हिस्से को बंद किया जा सकता है, चौड़ी सड़क होने के कारण सड़क की दूसरी लेन से भी गाड़ियों को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके विपरीत पूरी लेन ही बंद कर दी जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet