[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव से पहले पचेरी कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई:हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर 24 मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

चुनाव से पहले पचेरी कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई:हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर 24 मामले दर्ज

चुनाव से पहले पचेरी कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई:हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर 24 मामले दर्ज

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने रविवार देर शाम को कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न थानों में 24 मामले दर्ज हैं, जो कई दिन से फरार चल रहा था। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक हार्डकोर अपराधी इलाके में आया हुआ है, जिसको लेकर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पचेरी कलां थाने का हिस्ट्रीशीटर सतवीर पुत्र शेर सिंह जाट निवासी भालोठ अपने गांव में घूम रहा है तथा वह कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। पुलिस की ओर से गठित टीम ने हरियाणा के सीमावर्ती गांव भालोठ में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर सतवीर को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सतवीर के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, मारपीट, डकैती, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला करने के 24 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों व चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया था उसके खिलाफ पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी है, जहां हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सतवीर से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा उसके साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी रणजीत सिंह, एचसी राजवीर, कांस्टेबल हनुमान, पवन, अजीत आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62