[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फरीदाबाद में CET एग्जाम देते मुन्नाभाई पकड़ा:पहली शिफ्त में अपना पेपर दिया; शाम को दूसरे का देने पहुंचा, 7 हजार में की डील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फरीदाबाद में CET एग्जाम देते मुन्नाभाई पकड़ा:पहली शिफ्त में अपना पेपर दिया; शाम को दूसरे का देने पहुंचा, 7 हजार में की डील

फरीदाबाद में CET एग्जाम देते मुन्नाभाई पकड़ा:पहली शिफ्त में अपना पेपर दिया; शाम को दूसरे का देने पहुंचा, 7 हजार में की डील

किशनपुरा : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश व उनकी टीम ने ग्रुप-डी के पेपर में अभ्यर्थी की जगह पेपर देने आए फर्जी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झुंझनू निवासी नरेश के रूप मे हुई है। आरोपी ने अभ्यर्थी तनीष कुमार की जगह पेपर देने के लिए 7000 रुपए में डील की थी।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी नरेश राजस्थान के झुंझुनू जिले के किशनपुरा गांव का रहने वाला है। कल ग्रुप-डी के दो शिफ्ट में पेपर थे, जिसमें शाम की शिफ्ट में आरोपी बल्लभगढ़ के आर्य विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र में रेवाड़ी के बिहारीपुर गांव के रहने वाले तनीष कुमार की जगह पेपर देने पहुंचा था। जिसका एग्जामिनेशन टीम को पता चल गया और उसे मौके से काबू कर लिया।

नारनौल के पंकज के माध्यम से हुई आरोपी की मुलाकात
सुपरिटेंडेंट योगेश सिंह की शिकायत के आधार पर बल्लभगढ़ सिटी थाने में हरियाणा सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फर्जी अभ्यर्थी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इससे पहले वह फरीदाबाद सेक्टर-49 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में अपना पेपर सुबह की शिफ्ट में देकर आया था। उसके बाद वह शाम की शिफ्ट में तनीष कुमार की जगह पेपर देने पहुंचा था।

आरोपी ने बताया कि उसने नारनौल के रहने वाले पंकज नाम के व्यक्ति के माध्यम से यह पेपर करने के लिए 7000 रुपए में डील की थी। उसने बताया कि उसकी मुलाकात पंकज के साथ नारनौल बस स्टैंड के पास स्थित टॉपर एकेडमी में हुई थी। जहां से उन्होंने पेपर दिलाने के लिए पैसों की बात की।

पुलिस ने आरोपी का लिया रिमांड
अब मामले में शामिल आरोपी पंकज तथा तनीष की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी नरेश को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62