UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में
रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने बाद सुर्खियों में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रियंका ने पुलिस की नौकरी से उस समय इस्तीफा दिया था जब इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही थी।

आगरा : आगरा में तैनात रही महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर धमक जमाने के बाद प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दिया था। सोच थी कि फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाएगी। 2021 में जब ये पूरा मामला हुआ तो उसे एक वेब सीरीज से ऑफर मिलने की बात भी सामने आई थी, लेकिन वो सफर शुरू होने से पहले ही दम तोड़ गया। प्रियंका मिश्रा ने पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने, जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए सेवा में पुन: वापसी का आग्रह किया था। उसे नौकरी मिल भी गई, लेकिन 48 घंटे में ही चली गई।