[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, 33 को दिया टिकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, 33 को दिया टिकट

राजस्थान में कांग्रेस की पहली सूची जारी:गहलोत, पायलट, डोटसरा को मिला टिकट; 33 उम्मीदवारों में 30 विधायकों को फिर उतारा मैदान में

Rajasthan Election 2023: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया है। कांग्रेस की पहली सूची में अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना का नाम भी शामिल है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सचिन पायलट टोंक से, ममता भूपेश सिकराई (अजा) से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव मैदान में उतारी गई हैं। पहली सूची में सीपी जोशी का नाम भी शामिल है, जिनके नाम को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थी।

सीएम गहलोत ने दौसा में सभा में किया प्रत्याशियों का एलान
आज शुक्रवार को प्रियंका गांधी की जनसभा में सीएम अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में दौसा जिले की पांच विधानसभा के टिकट बांट दिए। जिनमें चार कांग्रेस के वर्तमान विधायकों और पांचवां टिकट महवा विधानसभा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला को देने की बात कही। भाषण के आखिर में गहलोत ने कहा- आप लोग दौसा से हमारे ममता भूपेश, मुरारी मीणा, गजराज खटाना और मुरारी लाल मीणा को जिताकर भेजो।

भाजपा 41 उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी
वहीं, राजस्थान में कांग्रेस को जोरदार टक्कर देने की तैयारी कर रही भाजपा ने चुनाव की घोषणा वाले दिन ही 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया था। इन सीटों पर भाजपा ने 7 सांसदों को टिकट देकर चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

जानिए, राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम
30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे।

Related Articles