रुकने को कहा तो नाकाबंदी तोड़ भागा थार ड्राइवर:पुलिस ने पीछा कर दबोचा तो बोला- गाड़ी के कागजात नहीं थे
रुकने को कहा तो नाकाबंदी तोड़ भागा थार ड्राइवर:पुलिस ने पीछा कर दबोचा तो बोला- गाड़ी के कागजात नहीं थे
झुंझुनूं : झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में झुंझुनूं के पचेरी कलां थाना क्षेत्र के पचेरी खुर्द निवासी मोहित कुमार को पकड़ा है। थानाधिकारी ने राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर के गुढ़ा मोड पर नाकाबंदी की जा रही थी।
इसी दौरान एक काले रंग की थार जीप आती दिखाई दी। इसे रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर मोहित कार रोकने की बजाए नाकाबंदी को तोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पिछा करते हुए शहर के मुख्य नाकों पर नाकाबंदी करवाई।
काफी मशक्कत के बाद मोहित को पंचदेव के पास राउंड अप कर लिया गया। मोहित से थार जीप के कागजों के बारे में पूछताछ की गई तो बोला कि उसके पास गाड़ी के कागज नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037061


