[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्व अधिकारी संभालेंगे नगर परिषद आयुक्त की कमान:उदयपुरवाटी तहसीलदार को नगर पालिका ईओ का चार्ज, एडीएम ने जारी किए आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

राजस्व अधिकारी संभालेंगे नगर परिषद आयुक्त की कमान:उदयपुरवाटी तहसीलदार को नगर पालिका ईओ का चार्ज, एडीएम ने जारी किए आदेश

राजस्व अधिकारी संभालेंगे नगर परिषद आयुक्त की कमान:उदयपुरवाटी तहसीलदार को नगर पालिका ईओ का चार्ज, एडीएम ने जारी किए आदेश

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद आयुक्त का पद खाली होने के कारण अब नगर परिषद के राजस्व अधिकारी को आयुक्त का चार्ज दिया गया हैं। वहीं, उदयपुरवाटी नगर पालिका में ईओ का चार्ज उदयपुरवाटी तहसीलदार को दिया गया है।

नीमकाथाना एडीएम अनिल महला ने नगर परिषद आयुक्त और उदयपुरवाटी नगर पालिका में ईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया हैं। नीमकाथाना नगर परिषद आयुक्त का पद रिक्त होने के कारण राजस्व अधिकारी नगर परिषद नीमकाथाना को आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज आगामी आदेशों तक दिया गया हैं। वहीं, उदयपुरवाटी नगर पालिका में ईओ वर्षा चौधरी के मेडिकल अवकाश पर जाने पर भंवर लाल मीणा कनिष्ठ अभियंता को अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था, लेकिन उनका तबादला हो चुका है। जिससे वर्तमान में अधिशाषी अधिकारी का पद रिक्त है। वर्षा चौधरी के मेडिकल अवकाश से वापस लौटने तक तहसीलदार उदयपुरवाटी को अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उदयपुरवाटी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

गौरतलब है कि उदयपुरवाटी में अधिशासी अधिकारी लगाने की मांग को लेकर नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों ने दो दिन पहले नीमकाथाना जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज को ज्ञापन दिया था और नगर पालिका में ईओ लगाने की मांग की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet