[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा को किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा को किया रवाना

मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा को किया रवाना

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन परिसर में शनिवार देर शाम भारतीय खान ब्यूरो द्वारा संचालित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता ने अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता ने अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जीडी गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत खान ब्यूरो द्वारा चयनित खेतड़ी कॉपर खदान की मिट्टी एवं पौधे को कलश में स्थापित कर अमृत कलश यात्रा के क्रम में उदयपुर कार्यालय में सोमवार को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एकत्रित मिट्टी व पौधे का उपयोग भारत सरकार के द्वारा नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर स्थापित होने वाली अमृत वाटिका में किया जाएगा।

इस दौरान केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता व खान प्रबंधक खान प्रबंधक पीडी बोहरा ने नागेश राजपुरोहित, मुख्य प्रबंधक को उदयपुर के लिए सुपुर्द किया। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक (यांत्रिकी) सजूसी सैम, उपमहाप्रबंधक (विद्वुत) एस गुहा, उपमहाप्रबंधक मयूख चटर्जी, खान प्रबंधक पीडी बोहरा, डा. रेखा चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77