[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ के साथ वीसी के जरिए ली बैठक,चुनावी खर्च पर निगरानी के भी दिए दिशा-निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ के साथ वीसी के जरिए ली बैठक,चुनावी खर्च पर निगरानी के भी दिए दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ के साथ वीसी के जरिए ली बैठक,चुनावी खर्च पर निगरानी के भी दिए दिशा-निर्देश

झुंझुनूं : जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटनिर्ंग ऑफिसर्स के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग (वीसी) के जरिए बैठक की। उन्होंने चुनावी खर्च पर निगरानी, अशांति फैलाने वाले लोगों को पाबंद करने की प्रगति, हथियार जमा करने के संबंध में प्रगति जानकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम मुरारीलाल शर्मा ने एफएसटी के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कोषाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि रिटर्निग ऑफिसर अभ्यर्थी को दिए जाने वाले खर्च के रिकॉर्ड रजिस्टर को प्रति 3 दिवस से चैक करते रहें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल एप पर आई शिकायतों को 100 मिनिट में निस्तारण करने, हरियाणा से जुड़ी चैक पोस्टों पर निगरानी रखने समेत मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। वीसी से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटनिर्ंग ऑफिसर्स जुड़े रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77