[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगावत पर उतरे BJP के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू:निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान; बोले- पार्टी को जन भावना की कद्र नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बगावत पर उतरे BJP के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र भांबू:निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान; बोले- पार्टी को जन भावना की कद्र नहीं

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजेंद्र भाम्बू ने ठोकी चुनावी ताल ;  विशाल जन समूह के बीच जनसंवाद कर लिया फैसला

झुंझुनूं : पार्टी द्वारा घोषित की गई 41 प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद करीब एक दर्जन सीटों पर विरोध देखने को मिल रहा है. लगातार एक के बाद एक बागी उम्मीदवार मैदान में आ रहे हैं.

झुंझुनूं से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू खुलकर बगावत पर उतर आ गए हैं। उन्होंने झुंझुनूं विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद झुंझुनूं विधानसभा के समीकरण बदल गए है।

राजेन्द्र भांबू टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे। गुरुवार को राजेन्द्र भांबू के निजी निवास पर झुंझुनूं विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच भांबू ने झुंझुनूं विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

इस दौरान झुंझुनूं भाजपा के कई पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने भांबू का समर्थन किया। भांबू ने कहा कि उनका व्यक्तिगत फैसला नहीं है। जनता का फैसला है, चुनाव लडे़ंगे।

उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से टिकट वितरण किया है, उससे यहां की जनता और कार्यकर्ताओं में असंतोष है। पार्टी ने आपराधिक किस्म के व्यक्ति को टिकट दिया है। यहां की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा- मेरा जनता से जुड़ाव ज्यादा था, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। कारगुजारी और साजिश कर मेरी टिकट कटवा दी। जनभावना की कद्र करने के लिए मैदान में आया हूं। जो भी उन्होंने मुझे आदेश दिया है उसे स्वीकार किया है।

उन्होंने बातों ही बातों में भाजपा से झुंझुनूं प्रत्याशी बबलू चौधरी पर फिर हमला बोला। कहा- झुंझुनूं भाईचारे की धरती है। वीरों की धरती है। यहां इस तरह का कोई जनप्रतिनिधि नहीं आने दिया जाएगा, जिससे आपसी सामंजस्य खराब हो। लूटपाट, माफिया ऐसे गिरोह नहीं बनें। इसे रोकने का भरसक प्रयास करूंगा। ये मेरा संकल्प है।

अपने संबोधन में भाजपा नेता राजेंद्र भाम्बू ने उपस्थित जन समुदाय के समक्ष झुंझुनू के समग्र विकास हेतु अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वंशवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए वे झुंझुनूं में अमन चैन की स्थापना व विकास हेतु सदैव समर्पित रहेंगे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव चौधरी गुड्डू ने कहां की जन भावना का सम्मान किया जाएगा इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की तरफ से सभी लोगों को समर्थन हेतु आश्वस्त किया ।

जनसंवाद कार्यक्रम को आत्माराम टीब़डा, डॉ हनुमान प्रसाद, उमाशंकर महमिया, कैप्टन श्रीराम धींवां, डॉ यूनुस अली, मनीष अग्रवाल, उम्मेद धनखड़, सुरेन्द्र बड़सरा, रणवीर डूडी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित कर राजेंद्र भाम्बू के हाथ मजबूत करने की बात कही ।

कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक मूलचंद झाझड़िया ने किया । कार्यकर्ताओं ने बड़ी जोश के साथ राजेंद्र भाम्बू जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि राजेंद्र भांबू संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं ।

जन संवाद कार्यक्रम के मंच पर सुमित्रा सिंह के पुत्र राजीव चौधरी, आत्माराम टीबड़ा , कृषि वैज्ञानिक डॉ हनुमान प्रसाद, राणासर धाम के गुरुदेव सुनील, विजय हरि ओम महाराज, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन शीशराम नेहरा, उमाशंकर महमिया, राजेंद्र कस्वां, कैप्टन श्रीराम धींवां, डॉ यूनुस अली कुरेशी, सीए मनीष अग्रवाल, अर्जुन वर्मा, पार्षद अशोक प्रजापत, नेमी अग्रवाल, प्रमोद खंडेलिया, विजय सैनी, प्रमोद बुडानिया, पूर्व सरपंच उम्मेद धनखड़, सुरेश महला सुल्ताना, कैप्टन रामावतार लमोरिया, गिरधारी स्वामी सरपंच लालपुर,पूर्व रसद अधिकारी सुभाष, शिवकरण जानू, गिरधारी लाल बराला, राजेश डारा, रणबीर भूकाना, विद्याधर गिल, शरीफ कब्बडी, इरशाद हुसैन, कासिम अली, सुरेंद्र बड़सरा, रामसिंह लोदीपुरा, जगपाल यादव, अजीत भांबू सरपंच अलीपुर, मेवासिंह बोला, प्रताप महला, रणजीत तोगड़ा, संजय पारीक, मोहम्मद शरीफ, रामनिवास डूडी, अर्जुन महला, सतीश खीचड़, प्रमोद जानू, विजेंद्र लाम्बा, दलीप मीणा बतौर अतिथि उपस्थित थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77