[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओडन गांव में लूट की वारदात का खुलासा:नाथद्वारा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजसमंदराजस्थानराज्य

ओडन गांव में लूट की वारदात का खुलासा:नाथद्वारा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त की

ओडन गांव में लूट की वारदात का खुलासा:नाथद्वारा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त की

राजसमंद : राजसमंद में ओडन गांव में गत दिनों हुई लूट की वारदात का नाथद्वारा पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से स्कॉर्पियो कार जब्त की गई है। श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना के थानाधिकारी सुनिल शर्मा के अनुसार नाथद्वारा के पास ओडन गांव के पंकल पालीवाल पुत्र गोवर्धन पालीवाल के साथ 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मारपीट कर लूट की वारदात हो गई।

पंकज पालीवाल ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब पकंज पालीवाल उपली ओडन पुल के पास पान की दुकान पर अपने दोस्त शुभम पुत्र सोहन लाल, पंकज पुत्र रमेश, हरिष पुत्र सुरेश के साथ बैठा हुआ था। तभी काले रंग की उदयपुर पासिंग स्कॉर्पियो से 10 से अधिक बदमाश उतरे। जिसमें ललित सिंह पुत्र दलिंग सिंह निवासी केलवाडा भी शामिल था। सभी बदमाशों के हाथों में धारदार हथियार, तलवार, लठ से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें सभी के चोटें आईं।

बदमाशों ने पान की दुकान में तोड़फोड़ की व गल्ले में रखे पैसे व पंकज के गले की चेन लूट ली और मौके से भाग गए। सभी आरोपी अवैध शराब के धंधे से जुड़े हैं और गैंग के रूप में काम करते हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर जोशी के निर्देशों पर टीम का गठन किया गया।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए स्कॉर्पियो कार जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में लाल सिंह (23) पुत्र दलिंग सिंह निवासी खैराण पुलिस थाना केलवाडा, भेरूसिंह (23) पुत्र तोल सिंह निवासी भूतालाल पुलिस थाना बडगांव, नाहर सिंह (21) पुत्र भीम सिंह निवासी बलिचा हल्दिघाटी पुलिस थाना खमनोर व दीपक बलाई (19) पुत्र पप्पू लाल निवासी गुडला पुलिस थाना नाथद्वारा को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में श्रीनाथ जी मंदिर थानाधिकारी सुनील शर्मा, राजेन्द्र सिंह उप निरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल हीरा राम, कॉन्स्टेबल राधे शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77