[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी पार्क में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह,गांधी व शास्त्री के जीवन से ले वे प्रेरणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधी पार्क में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह,गांधी व शास्त्री के जीवन से ले वे प्रेरणा

झुंझुनूं : सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में मनाई गई। जिला मुख्यालय के गांधी चौक स्थित गांधी पार्क में गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक मुरारी सैनी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ खुशाल रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने गांधी और शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में रामधुन के माध्यम से दोनो महापुरुषों को याद किया गया व दोनों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मतदान की शपथ भी ली गई।

समारोह में पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, एडीईओ प्रमोद आबूसरिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मो. अशफाक खान, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, कमरुद्दीन शाह दरगाह के एजाज नबी, चंचलनाथ टीले के विचारनाथ, गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक सहसंयोजक रामगोपाल महमियां सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

इससे पूर्व जिला कलेक्टर डा खुशाल एव जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान सीईओ जवाहर चौधरी, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसूईया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मनोज ढाका, अतिरिक जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद आबूसरिया, रामगोपाल महमियां, कर्मवीर सिंह, निजी सचिव राम सिंह पुनिया सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77