[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 दिन में फिर राजस्थान आ रहे पीएम मोदी:2 अक्टूबर को श्री सांवलिया सेठ मंदिर में करेंगे दर्शन, आमसभा को भी करेंगे संबोधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टजनमानस शेखावाटी ब्यूरोजयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

7 दिन में फिर राजस्थान आ रहे पीएम मोदी:2 अक्टूबर को श्री सांवलिया सेठ मंदिर में करेंगे दर्शन, आमसभा को भी करेंगे संबोधित

7 दिन में फिर राजस्थान आ रहे पीएम मोदी:2 अक्टूबर को श्री सांवलिया सेठ मंदिर में करेंगे दर्शन, आमसभा को भी करेंगे संबोधित

पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। 7 दिन में पीएम का यह दूसरा दौरा होगा। मोदी 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर आएंगे। वे यहां कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम की यहां आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने 25 सितंबर को जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया था।

25 सितंबर को मोदी जयपुर आए थे। यहां सांगानेर की दादिया पंचायत में परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित किया था।
25 सितंबर को मोदी जयपुर आए थे। यहां सांगानेर की दादिया पंचायत में परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित किया था।

सीपी जोशी का लोकसभा क्षेत्र
पीएम का दौरा फाइनल होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ श्री सांवलिया सेठ मंदिर जा रहे हैं। दोनों यहां पीएम की सभा को लेकर संगठनात्मक बैठक लेंगे। बैठक में चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

चित्तौड़गढ़ प्रदेशाध्यक्ष जोशी का लोकसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में यहां होने वाली पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश संगठन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

जयपुर की सभा में पीएम मोदी ओपन जीप में पांडाल से होते हुए मंच तक पहुंचे थे।
जयपुर की सभा में पीएम मोदी ओपन जीप में पांडाल से होते हुए मंच तक पहुंचे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22