[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोगियों की निःशुल्क जांच कर : शिविर में 424 से अधिक रोगियों को निःशुल्क दवाइयां दी गई ।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

रोगियों की निःशुल्क जांच कर : शिविर में 424 से अधिक रोगियों को निःशुल्क दवाइयां दी गई ।

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंसारी वेलफेयर सोसाइटी झुंझुनूं एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी झुंझुनूं के सयुक्त सहयोग से रोगियों की निःशुल्क जांच कर : शिविर में 424 से अधिक रोगियों को निःशुल्क दवाइयां दी गई

झुंझुनूं : आज 28 सितंबर 2023 गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंसारी वेलफेयर सोसाइटी झुंझुनूं एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी झुंझुनूं के सयुक्त सहयोग से अंसारी मस्जिद अंसारी कॉलोनी में निशुल्क दमा, श्वास, ब्लड प्रेशर, शुगर, जांच एवं बच्चा रोग व महिला से संबंधित सभी प्रकार के रोग परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प का आगाज कुरआन की तिलावत से किया गया । बाद में नबी की शान में सलाम पढ़ा गया।

चिकित्सा शिविर में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकगण मेडिकल स्टाफ एवं भामाशाहों का माला एवं सॉल एवं मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया। मेडिकल सर्विस सोसायटी अध्यक्ष डॉ आरिफ़ मिर्ज़ा ने सभी आये हुए महमानों का आभार प्रकट किया।

मेडिकल कैम्प जिसमें 424 रोगियों को बी.डी.के. हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनीश कुरैश, डॉ मोहम्मद असलम खान, डॉ सुमैया वसीम, डॉ आई.ए खान, डॉ फारूक फारुकी ने आए हुए मरीजों की जांच कर परामर्श देकर निःशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में निशुल्क शुगर की जांच की गई।

इस अवसर पर मेडिकल सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ आरिफ मिर्जा, डॉ इरफ़ान चौहान, डॉ फ़रीद आलम, डॉ तौकीर फारुकी, ज़ाकिर अली सिद्दीक़ी, अबुल इस्लाम, खुर्रम कलाम मोहम्मद अब्बासी, क़ुर्बान अली, अजमल हुसैन,  मोहम्मद आबिद, आदि सभी ने खूब सहयोग किया ।

अंसारी वेल्फेयर सोसायटी, झुंझुनूं (राज) के अध्यक्ष अबुल इस्लाम खुर्रम, सचिव शब्बीर हुसैन, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सदस्य गण मुहम्मद इकबाल, मुहम्मद शरीफ, आरिफ तंवर, जमील अहमद, कदीर अहमद, मुहम्मद आज़म, यूसुफ, सेफुल इस्लाम बाबर आदि सभी ने सहयोग किया। इस अवसर पर अंसारी कौम के बुजुर्गो व नौजवानों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet