[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित, हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सर्कल कमेटी पंचकूला की आम सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित, हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सर्कल कमेटी पंचकूला की आम सभा आयोजित

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित, हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सर्कल कमेटी पंचकूला की आम सभा आयोजित

पंचकूला : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित, हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सर्कल कमेटी पंचकूला की आम सभा आज दोपहर 2:00 बजे हुदा वॉटर वर्क सेक्टर 6 पंचकूला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सर्कल प्रधान जैकब मशीह ने की और सभा संचालन तरसेम लाल सैनी, सर्किल चेयरमैन ने किया। सभा को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कर्मचारियों की शिकायत और रोष को सुनने के बाद कहा कि, मुख्य प्रशासक एचएसवीपी ने हमारी यूनियन को वार्ता के लिए बार-बार समय देकर अब तीसरी बार सतगीत किया है। और अपनी जिम्मेवारियों से पल्ला झड़ना चाहते है। जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोश है। हमारी यूनियन की मांग है कि अबकी बार हमें जो 17 अक्टूबर का समय मिला है उस दिन किसी और यूनियन को समय नहीं देकर आगे पीछे समय दिया जाए। ताकि सभी लंबी तमगों पर डिटेल में वार्ता हो सके और समस्याओं का समाधान हो सके।

वरिष्ठ कर्मचारियों का एतराज है कि, जूनियर कर्मचारियों को जिनका रिकॉर्ड सही नहीं है या पूरा नहीं है। उनको बार-बार कनिष्ठ अभियंता पदों पर प्रमोट किया जा रहा है। अब ऐसे ही कुछ और कर्मचारियों के लिए अप्रूवल देने की सूचना मिली है।और सीनियर कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। जो पक्षपात है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक राज्य बरसे सभी सीनियर कर्मचारियों की लिस्ट मंगा कर वेरीफाई ना कर ली जाए तब तक किसी की पक्षपात पूर्ण प्रमोशन ना की जाए।

दोनों नेताओं के साथ-साथ अन्य कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि, एचएसवीपी के चीफ विजिलेंस अधिकारी और चीफ इंजीनियर नंबर 1 तथा सेक्टरी साहब दूसरी यूनियनो के साथ मिली भगत करके किसी भी भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के केसों का या रिश्वतखोरी या चोर बाजारी के केसों की निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। काफी लंबे समय से हमारी दर्जनों डिमांड इन्हीं की वजह से अटकी पड़ी है ।जबकि माननीय प्रशासक अजीत वाला जोशी हमारी कई मांगों को पहले से मांन रखा है। परंतु इनका यह अधीनस्थ अधिकारी घुमा फिराकर झूठ जवाब देकर गलत प्रोसिडिंग जारी करते हैं। जिनकी हम आज की सभा में घोर निंदा करते हैं। और निष्पक्ष रूप से सुनवाई करते हुए हमारी मांगों को पूरी करने की मांग करते हैं।

आज की सभा में भूपेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, आरक्षण सरदार बलदेव सिंह, परशुराम, कृष्ण लाल, गुरुदेव सिंह, बाला देवी अमरजीत कौर, दर्शन लाल सैनी और जैकब मशीह आदि यूनियन के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet