[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में NIA की छापेमारी:डेढ से दो घंटे पूछताछ की, हथियार बंद जवान साथ रहे, परिवार से भी पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में NIA की छापेमारी:डेढ से दो घंटे पूछताछ की, हथियार बंद जवान साथ रहे, परिवार से भी पूछताछ

झुंझुनूं में NIA की छापेमारी:डेढ से दो घंटे पूछताछ की, हथियार बंद जवान साथ रहे, परिवार से भी पूछताछ

रसोड़ा : खालिस्तानी समर्थकों को लेकर राजस्थान में बुधवार सुबह से NIA की कार्रवाई जारी है। NIA की टीम ने झुंझुनूं के रसोड़ा गांव में एक घर में छापेमारी की। यहां टीम को एक युवक के खालिस्तानियों के संपर्क में होने का इनपुट मिला था। टीम ने युवक के परिवार के सदस्यों से करीब डेढ से दो घंटे तक पूछताछ की।

इस दौरान झुंझुनूं सदर थाना की पुलिस भी मौजूद रही। टीम के साथ हथियारबंद जवान थे। अचानक सुबह सुबह छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रसोड़ा गांव का युवक जयपुर में पढ़ाई करता है। इस युवक की

दिल्ली में किसी के संपर्क में था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली वाले युवक के खाते में विदेश रुपए ट्रांसफर हुए बताए। युवक के खाते में पैसा ट्रांसफर होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जिस युवक के परिवार से पूछताछ की गई वह फिलहाल जयपुर में पढ़ाई कर रहा है। युवक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। काफी समय से जयपुर में ही रहकर पढ़ रहा है। एक छोटा भाई भी वो भी स्टूडेंट है। फिलहाल टीम पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22