[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत ने स्वीकारी राहुल गांधी की चुनौती; बोले- प्रदेश में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत ने स्वीकारी राहुल गांधी की चुनौती; बोले- प्रदेश में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार की है। एमपी-छत्तीसगढ़ से ज़्यादा सीटें लाकर राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतेंगे और सरकार रिपीट करेंगे।

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की चुनौती उन्हें स्वीकार है। राहुल गांधी ने कहा है कि राजस्थान में कांटे का मुकाबला है। यहां हम चुनाव जीत सकते हैं। एमपी और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन हम ऐसी तैयारी करेंगे कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से ज्यादा सीटें लेकर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बात को हम चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि राजस्थान में कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस जीत सकती है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सात बार दौरे कर चुके हैं। कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। भाजपा से 5-5  मुख्यमंत्री के दावेदार घूम रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अपना मन कांग्रेस के पक्ष में बना चुकी है।

सूर्यकांता सीनियर लीडर हैं, उन्होंने आशीर्वाद दिया
सीएम गहलोत ने कहा कि जोधपुर के सूरसागर बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास सीनियर लीडर हैं। व्यास के मुख्यमंत्री गहलोत की तारीफ पर उन्होंने भाजपा में मचे बवाल के सवाल पर कहा कि सूर्यकांता व्यास भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने अपनी भावना रखी है। इसमें किसी को आपत्ति क्यों है? मैं उनकी कही बात को आशीर्वाद के रूप में लेता हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77