[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर समेत अधिकारियों कर्मचारियों ने दिए ‘2 घंटे: झुंझुनूं शहर के लिए’ श्रमदान कर दो नंबर रोड़ को बनाया स्वच्छ और साफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर समेत अधिकारियों कर्मचारियों ने दिए ‘2 घंटे: झुंझुनूं शहर के लिए’ श्रमदान कर दो नंबर रोड़ को बनाया स्वच्छ और साफ

जिला कलेक्टर समेत अधिकारियों कर्मचारियों ने दिए '2 घंटे: झुंझुनूं शहर के लिए' श्रमदान कर दो नंबर रोड़ को बनाया स्वच्छ और साफ

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ खुशाल की अगुवाई में ‘2 घंटे झुंझुनू शहर के लिए’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ खुशाल समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो नंबर रोड़ पर साफ सफाई के लिए श्रमदान किया। गौरतलब है कि झुंझुनूं शहर को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए जिला कलेक्टर ने यह अभियान शुरू किया है, इससे पहले स्वर्ण जयंती स्टेडियम में भी साफ सफाई की गई थी।

सोमवार को किए गए इस सफाई अभियान के बारे में जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्य सड़कों के साफ व स्वच्छ रहने से जिले में आने वाले लोगों व पर्यटकों के मन में शहर की अच्छी छवि बनेगी। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनियां, कोषाधिकारी दीपिका सोहू, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष ढाका, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, आईटी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह समेत अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लेकर श्रमदान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet