[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभार्थी उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभार्थी उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

नवंबर माह में अन्नपूर्णा फूड पैकेट का एक अतिरिक्त किट किया जाएगा वितरित

झुंझुनूं : इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मेद स्टेडियम जोधपुर से वर्चुअल रूप से लाभार्थियों से जुड़े । इस अवसर पर मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने राज्य स्तरीय ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया।

इस दौरान लाभार्थी उत्सव में उन्होंने बटन दबाकर एक साथ सभी जिलों के 18 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में अगस्त माह तक की लगभग ₹74 करोड़ रुपए गैस सिलेंडर की सब्सिडी हस्तांतरित की । आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने “अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना” के लाभार्थी परिवारों को नवंबर माह में एक-एक अतिरिक्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट” उपलब्ध करवाने की घोषणा की ।

सूचना केंद्र सभागार में आयोजित हुए जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल, जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, महिला अधिकारीता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल,जिला रसद अधिकारी कपिल झाझडिया, सीएमएचओ राजकुमार डागी सहित अन्य विभाग अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं भी उपस्थित रहे इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले के 52730 लाभार्थियों के खाते में दो करोड़ 18 लाख 41938 रुपए की डीबीटी की गई ।

समारोह के बाद जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने स्वीप अभियान के तहत महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने के संबंध में शपथ दिलाई और जिला प्रशासन की ओर से मतदाता की शपथ का क्यूआर कोड भी स्कैन करवाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet