[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेल यूनिवर्सिटी जोधुपर शिफ्ट किए जाने का किया विरोध:युवाओं ने जलाया सीएम का पुतला, कहा – राजनीतिक कारणों से छीना जा रहा झुंझुनूं का हक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खेल यूनिवर्सिटी जोधुपर शिफ्ट किए जाने का किया विरोध:युवाओं ने जलाया सीएम का पुतला, कहा – राजनीतिक कारणों से छीना जा रहा झुंझुनूं का हक

खेल यूनिवर्सिटी जोधुपर शिफ्ट किए जाने का किया विरोध:युवाओं ने जलाया सीएम का पुतला, कहा - राजनीतिक कारणों से छीना जा रहा झुंझुनूं का हक

नवलगढ : खेल यूनिवर्सिटी को झुंझुनूं से जोधपुर शिफ्ट किए जाने का युवाओं ने विरोध जताते हुए शुक्रवार को तहसील कार्यालय के सामने पुतला जलाया है। बीजेपी नेता आरसी शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन के अनुसार बजट सत्र 2012 में राजस्थान सरकार द्वारा जिला झुन्झुनूं के ग्राम दोरासर में खेल विश्वविद्यालय आंवटित किया गया था। जिसके लिये भूमि का चयन व सीमाक्षान व आवंटन पूर्ण हो चुका था तथा विश्वविद्यालय के वाईस वाइस चांसलर व कर्मचारी आदि की नियुक्ति की जा चुकी थी तथा जिनका मासिक वेतन-भत्ता आदि भी नियमित जारी हो रहा था] लेकिन अनावश्यक रूप से उक्त खेल विश्वविद्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना झुंझुनूं जिले के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

झुंझुनूं जिला पूरे देश में खेल में अग्रणी रहा है। अब बिना किसी कारण राजनीतिक रूप से खेल- विश्वविद्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना गलत है। इसलिए झुंझुनूं में ही खेल विश्वविद्यालय शुरू किया जाए, ताकि यहां के युवा खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सके।

इस मौके पर अनिल यादव, महेश पायल, अनिल सुंडा, राजकुमार, विकास कालेर, जीतू झाझड़, योगेश दतुसलिया, विकास दतुसलिया, युवराज, सोनू माली, विकास सीगड़ और सुनील आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet